{"_id":"987c6939f7dffca834cdb1b9059de81f","slug":"women-attract-more-to-classic-hairstyle-of-men","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं को भाता है पुरुषों का ऐसा हेयरस्टाइल","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
महिलाओं को भाता है पुरुषों का ऐसा हेयरस्टाइल
टीम डिजिटल
Updated Wed, 04 Sep 2013 09:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप महिलाओं को आकर्षित करने के लिए अपनी हेयरस्टाइल पर बटुआ खाली करते हैं तो अब उसकी जरूरत नहीं है क्योंकि महिलाओं की पसंद कुछ और है।
विज्ञापन
हाल में एक शोध में पाया गया है कि महिलाओं को पुरुषों की तिरछी मांग वाली क्लासिक हेयरस्टाइल सबसे अधिक आकर्षित करता है।
ऑनलाइन रिसर्च कॉर्पोरेशन नामक एक संगठन ने अपने शोध में यह माना है कि जब बात पुरुषों के हेयरस्टाइल की होती है, तो महिलाओं को क्लासिक हेयरस्टाइल सबसे अधिक आकर्षित करता है।
विज्ञापन
शोधकर्ताओं ने 500 महिलाओं पर अध्ययन किया, जिसमें उन्होंने पुरुषों के लुक्स के बारे में महिलाओं से उनकी पसंद-नापसंद का ब्योरा मांगा है।
शोधकर्ताओं ने इस शोध में पाया कि करीब दो-तिहाई महिलाओं को पुरुषों पर क्लासिक हेयरस्टाइल (तिरछी मांग वाली हेयरस्टाइल) पसंद है, 28 प्रतिशत महिलाओं को पुरुषों पर आर्मी कट (बहुत अधिक छोटे बाल) पसंद हैं, जबकि सिर्फ पांच प्रतिशत महिलाओं को पुरुषों के स्पाइक जैसे नए-नए हेयरकट पसंद हैं।
विज्ञापन
शोधकर्ताओं का मानना है कि पुरुषों का क्लासिक हेयरस्टाइल उनके व्यक्तित्व को चमकाता है और वे इसमें बेहद स्वाभाविक लगते हैं।
अब अगर आप किसी महिला को आकर्षित करने के लिए अपने लुक्स के साथ बदलाव करना चाह रहे हैं, तो बड़े सैलून में पैसा खराब करने के बजाय सिंपल तिरछी मांग के साथ क्लासिक लुक आजमाएं, क्या पता बात बन जाए।