फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fashion ›   Beauty tips ›   triphala and bhringraj hair mask for shiny hair in hindi

बालों में लगाएं त्रिफला और भृंगराज का हेयर मास्क, चमकने लगेंगे बाल

Sun, 11 Jul 2021 08:55 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Sun, 11 Jul 2021 08:55 AM IST
सार

त्रिफला और भृंगराज हमारे बालों के स्वास्थय के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। बारिश के मौसम में बहुत जरूरी है कि बालों का अच्छे से ध्यान रखा जाए। त्रिफला और भृंगराज से हेयर मास्क बनाकर आप सप्ताह में एकबार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। 

विज्ञापन
triphala and bhringraj hair mask for shiny hair in hindi
बालों के लिए हेयर मास्क - फोटो : Social Media

विस्तार

मानसून के दिनों में बालों को लेकर कई सारी समस्याएं होती रहती हैं। ऐसे में बहुत जरूरी है कि आप बालों का अच्छे से ख्याल रखें ताकि बालों का टूटना, उनकी गुणवत्ता का प्रभावित होना जैसी परेशानियां जन्म ही न ले। त्रिफला और भृंगराज की सहायता से आप घर बैठे हेयर मास्क तैयार करें। इन बताए गए तरीकों से आप आसानी से हेयर मास्क बना सकेंगे। 

विज्ञापन

भृंगराज
सामग्री 

1 बड़ा चम्मच आंवला पाउडर 

 2 बड़े चम्मच भृंगराज का तेल 

विधि 

एक कढ़ाही में आंवला पाउडर और भृंगराज का तेल डालें और इस मिश्रण को गरम करें। अब इसे गुनगुना होने दें और फिर इसे छानकर स्कैल्प पर लगाएं और 15 मिनट तक मसाज करें। अब 30 मिनट तक बालों में इसे ऐसे ही लगा हुआ छोड़ दें। इसके बाद आप बालों में शैंपू कर लें। इस प्रक्रिया को हफ्ते में 2 बार जरूर दोहराएं। 

विज्ञापन


त्रिफला -

सामग्री 

1 बड़ा चम्मच त्रिफला पाउडर 

2 बड़े चम्मच नारियल का तेल 

विधि 

एक कढ़ाही में नारियल का तेल और त्रिफला पाउडर डालें और 2-3 मिनट के लिए उसे उबालें। अब आप इस मिश्रण को ठंडा होने दें। जब यह ठंडा हो जाए तो आप इसे छान लें। फिर इस तेल से स्कैल्प की मालिश करें। 1 घंटे बाद बालों को शैंपू से वॉश कर लें। हफ्ते में यदि आप 2 बार इस प्रक्रिया को अपनाएंगी त आपको जल्द ही बेहतर रिजल्ट्स देखने को मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed