मुंहासों से परेशान हैं तो जानें चौंकाने वाली वजहें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आपके चेहरे की रौनक मुंहासे फीकी कर देते हैं और लाख कोशिशों के बाद भी आपको इनसे नहीं छुटकारा मिल पाता है। ऐसे में आपकी जीवनशैली से जुड़ी ये गलतियां मुंहासों का कारण हो सकती हैं। जानिए इनके बारे में।
बाल नहीं रखते साफ
आपको जानकर ताज्जुब होगा लेकिन बालों के प्रति बरती गई लापरवाही न केवल बालों का नुकसान करती है बल्कि मुंहासे का भी कारण हो सकती है। बाल अगर साफ करने में आप आलस करते हैं तो इसका असर त्वचा पर भी पड़ता है।
चादर नहीं बदलते
सोते समय बिस्तर की चादर नहीं बदलते या फिर लंबे समय तक तकिए पर एक ही खोल चढ़ाए रखते हैं तो इससे भी आपको मुंहासे की समस्या हो सकती है।
बार-बार चेहरा धोना
बार-बार साबुन या फेस वॉश से चेहरा धोने की आपकी आदत भी मुंहासे दे सकती है। इससे त्वचा रूखी हो जाती है और नमी की भरपाई करने के लिए ऑयल ग्लैंड्स अधिक सक्रिय हो जाते हैं। इस कारण मुंहासों की आशंका बढ़ जाती है।
खास किस्म की दवाएं
कई बार दवाओं और स्टेरॉयड्स के सेवन के कारण भी मुंहासे हो जाते हैं। खासतौर पर महिलाओं को गर्भनिरोधक दवाओं के साइड इफेक्ट के तौर पर भी मुंहासों की समस्या होती है।
बहुत अधिक विटामिन्स का सेवन
विटामिन्स सेहत के लिए फायदेमंद हैं लेकिन शरीर में इनकी अधिकता त्वचा के लिए मुंहासों की वजह हो सकती है। विटामिन की दवाएं लेने के बजाय प्राकृतिक स्रोत ही चुनें।