फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fashion ›   Beauty tips ›   Skin Care Tips how to protect skin from sun allergy in hindi

Skin Care Tips: धूप से एलर्जी की है शिकायत तो जरूर पढ़ें ये खबर

Fri, 05 Jul 2024 09:39 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Fri, 05 Jul 2024 09:39 AM IST
सार

धूप यूं तो हर स्किन टाइप के लिए परेशानी का सबब बनती है, लेकिन सेंसिटिव स्किन टोन की महिलाओं को यह ज्यादा परेशान करती है और एलर्जी का कारण बनती है

विज्ञापन
Skin Care Tips how to protect skin from sun allergy in hindi
धूप से एलर्जी - फोटो : istock

विस्तार

विज्ञापन

ज्योति मौर्या

धूप यूं तो हर स्किन टाइप के लिए परेशानी का सबब बनती है, लेकिन सेंसिटिव स्किन टोन की महिलाओं को यह ज्यादा परेशान करती है और एलर्जी का कारण बनती है। बरसात का मौसम बस आने वाला है। इससे मौसम में थोड़ी ठंडक तो आएगी, लेकिन तपती हुई धूप आपका पीछा इतनी आसानी से नहीं छोड़ने वाली। 

हो सकता है कि आप भी सभी की तरह थोड़ी-सी सनस्क्रीन लगाकर धूप में सिर्फ स्कार्फ या छाता लेकर निकल जाती हों, जिससे आपको टैनिंग की समस्या का सामना करना पड़ता हो। लेकिन जिन महिलाओं की त्वचा संवेदनशील होती है, उनके लिए यह धूप कई मुश्किलों का सबब बन सकती हैं, जैसे कि जलन, लालिमा, खुजली, रैशेज और एलर्जी। यह एलर्जी त्वचा को परेशानी में डाल सकती है।
विज्ञापन


क्या है सन एलर्जी

धूप से एलर्जी, जिसे सोलर अर्टिकेरिया भी कहा जाता है, एक ऐसी स्थिति है, जिसमें सूरज की किरणों के संपर्क में आने पर त्वचा में एलर्जी जैसी प्रतिक्रिया होती है। यह त्वचा की एक दुर्लभ बीमारी है, जो पुरुषों की तुलना में महिलाओं में अधिक आम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पॉलीमॉर्फस लाइट इरप्शन (पीएमएलई) भी त्वचा से संबंधित एक अन्य बीमारी है। ये एक प्रकार के दाने होते हैं, जो शरीर के उन भागों को प्रभावित करते हैं, जो दिन में अधिक समय तक सूर्य के प्रकाश के संपर्क में आते हैं, जैसे कि गर्दन, हाथ, सीना या पीठ के कुछ हिस्से।

जान लें लक्षण

अगर आपको धूप में निकलने पर त्वचा पर खुजली महसूस होती है तो ये एलर्जी के लक्षण हो सकते हैं। कई बार धूप में त्वचा पर लालिमा और दाने दिखने लगते हैं, साथ ही त्वचा में जलन, चुभन और सूजन दिखाई देने लगती है। इस स्थिति में आपको तुरंत त्वचा रोग विशेषज्ञ से संपर्क करना चाहिए। एलर्जी होने से पहले कई बार सिर दर्द, मतली और थकान महसूस होती है। गंभीर मामलों में सांस लेने में तकलीफ और चक्कर भी आ सकते हैं।

कैसे करें रोकथाम

सनस्क्रीन का इस्तेमाल इसमें आपकी ममदद कर सकता है, इसलिए धूप में बाहर निकलने से पहले सनस्क्रीन लगाएं। धूप से बचने के लिए टोपी, स्कार्फ और धूप का चश्मा लगाएं। ये आपकी त्वचा को सूरज की किरणों से बचाएंगे। इसके साथ ही गर्मियों में शरीर को हाइड्रेट रखें।

तेज धूप वाले समय, खासकर दोपहर में बाहर निकलने से बचें, क्योंकि उस वक्त यूवी रेज सबसे तेज होती हैं, जिससे त्वचा रोग होने की आशंकाएं बढ़ जाती हैं। अगर आपको धूप से एलर्जी होने पर गंभीर लक्षण दिखाई दें तो तुरंत त्वचा रोग विशेषज्ञ से संपर्क करें।

कुछ घरेलू उपाय

एलोवेरा जेल त्वचा को ठंडक प्रदान करता है। एलर्जी से प्रभावित जगह पर इसकी ठंडी सेंक करने से सूजन और जलन कम हो सकती है। इसके साथ ही आप नारियल तेल का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। यह त्वचा को मॉइश्चराइज करने में मदद करता है।


डॉ. अमित कुमार मीणा, सीनियर रेजिडेंट, त्वचा विज्ञान विभाग, लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज, दिल्ली

धूप की एलर्जी से बचने के लिए आपको बाहर निकलने से आधा घंटे पहले सनस्क्रीन लगानी चाहिए और हर दो घंटे में इसे दोहराना चाहिए। इसके लिए मुंह को धोने की भी आवश्यकता नहीं है। आप कम से कम 30 एसपीएस वाले सनस्क्रीन का इस्तेमाल ही करें। 30 के ऊपर 50, 70 एसपीएफ वाले सनस्क्रीन भी सही रहते हैं। इसके अलावा सबसे जरूरी है सूरज के सीधे संपर्क में आने वाले शरीर के हिस्सों पर पर्याप्त मात्रा में सनस्क्रीन लगाना, जैसे कि चेहरा, गर्दन, हाथ या पीठ का ऊपरी हिस्सा। यदि आप कोई आउटडोर स्पोर्ट्स एक्टिविटी करती हैं तो अवश्य ही सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे आप टैनिंग और एलर्जी से बच सकती हैं। इसके अलावा महत्वपूर्ण है कि आप एलर्जी के लक्षणों की पहचान करें और समय से उसका उपचार कराएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed