{"_id":"64f97808ff150db3b00fb305","slug":"skin-care-tips-how-to-do-ice-water-facial-at-home-in-hindi-2023-09-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Skin Care Tips: चाहिए आलिया भट्ट की तरह निखरती त्वचा तो ऐसे करें आइस वाटर फेशियल","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
Skin Care Tips: चाहिए आलिया भट्ट की तरह निखरती त्वचा तो ऐसे करें आइस वाटर फेशियल
Wed, 11 Oct 2023 04:30 PM IST
श्रुति गौड़
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Wed, 11 Oct 2023 04:30 PM IST
सार
अगर आपको भी आलिया भट्ट के जैसी त्वचा चाहिए तो आप घर पर आइस वाटर फेशियल कर सकती हैं।
विज्ञापन
ice water facial
- फोटो : instagram
विस्तार
Skin Care Tips: कई बार जब हम बॉलीवुड की अभिनेत्रियों को देखते हैं तो उनकी दमकती त्वचा को देखकर सोचते हैं कि काश ऐसी ग्लोइंग स्किन हमारी भी होती। बहुत सी अभिनेत्रियां ऐसी हैं, जो रील लाइफ में तो खूबसूरत दिखती ही हैं, इसके साथ ही वो असल जिंदगी में भी कमाल की लगती हैं। उनकी निखरती त्वचा लोगों को उनका दीवाना बनाती है। इन्हीं अभिनेत्रियों में आलिया भट्ट का नाम शामिल है। आलिया भट्ट अपने क्यूट फेस के साथ-साथ अपनी ग्लोइंग त्वचा की वजह से काफी फेमस हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कई इंटरव्यू में बताया है कि वो महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट इस्तेमाल करने की बजाए घरेलू नुस्खे इस्तेमाल करना ज्यादा पसंद करती है। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो साझा किया था, जिसमें वो आइस फेशियल करती दिखाई दे रही हैं। इस दौरान उन्होंने आइस फेशियल को घर पर करने का सही तरीका बताया है। अगर आपको भी आलिया भट्ट के जैसी त्वचा चाहिए तो आप घर पर आइस वाटर फेशियल कर सकती हैं। आज के लेख में हम आपको इसी खास तरह के फेशियल के बारे में बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन
सबसे पहले जानें क्या है आइस फेशियल
घर पर आइस फेशियल करना बेहद आसान है। इसके लिए आपको बर्फीले पानी में अपना चेहरा 5 सेकेंड के लिए डुबो कर रखना है। इसमें समय की पाबंदी नहीं है। आप अपनी क्षमता के हिसाब से भी चेहरे को पानी में डुबो सकती हैं। चेहरे को पानी में डुबोते वक्त ये भी ध्यान रखें कि अगर आप ज्यादा देर तक चेहरा डुबाकर रखेंगे तो इससे स्किन पर जलन पड़ सकती है।
विज्ञापन
कब कर सकते हैं आइस फेशियल
अगर आप हैवी मेकअप करने का सोच रही हैं तो उससे पहले ये फेशियल ज्यादा असरदार रहता है। इसे करने के त्वचा के पोर्स छोटे हो जाते हैं, जिस वजह से मेकअप ज्यादा समय तक टिकता है। अगर आप आइस फेशियल लेने का सोच रही हैं तो पहले चेहरे को अच्छे से साफ जरूर कर लें।
इन्हें रहना चाहिए इससे दूर
अगर आपकी त्वचा काफी ड्राई है तो आइस फेशियल से आपकी परेशानी बढ़ सकती है। ऐसे में ड्राई स्किन वाले इससे दूर रहें।
नोट: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।