आमतौर पर गुलाब जल का इस्तेमाल स्किन केयर के लिए किया जाता है। विशेषकर गर्मियों के मौसम में स्किन के लिए गुलाब जल बहुत अधिक फायदेमंद रहता है। गुलाब जल स्किन के साथ ही बालों के लिए भी फायदेमंद होता है। आज हम आपको गुलाब जल से बालों को होने वाले फायदे के बारे में बताएंगे। बालों की केयर के लिए आप गुलाब जल को अपने हेयर केयर किट में शामिल कर सकते हैं। आइए जानते हैं बालों के लिए गुलाब जल के फायदे...
{"_id":"5f140c048ebc3e637916ae42","slug":"rose-water-health-benefits-beneficial-for-hair-growth-rose-water-for-hair","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"स्किन के साथ ही बालों के लिए भी फायदेमंद है गुलाब जल, जानिए इसके फायदे","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
स्किन के साथ ही बालों के लिए भी फायदेमंद है गुलाब जल, जानिए इसके फायदे
Sun, 19 Jul 2020 02:52 PM IST
योगेश जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: योगेश जोशी
Updated Sun, 19 Jul 2020 02:52 PM IST
विज्ञापन
गुलाब जल का इस्तेमाल स्किन केयर के लिए किया जाता है- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
गुलाब जल के इस्तेमाल से ऑयली हेयर्स की समस्या दूर हो जाती है- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
ऑयली हेयर्स की समस्या को दूर करता है
- गुलाब जल का पीएच लेवल स्कैल्प को नरिश करने के साथ ही सीबम के उत्पादन को नियंत्रण में करने का काम करता है। जिस वजह से बाल कम चिकने और ग्रीसी नजर आते हैं। गुलाब जल उन लोगों के लिए काफी फायदेमंद है जिनको ऑयली हेयर्स की समस्या है। गुलाब जल के इस्तेमाल से ऑयली हेयर्स की समस्या दूर हो जाती है।
गुलाब जल बालों को रिपेयर करने का काम भी करता है- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
बालों को रिपेयर करता है गुलाब जल
- गुलाब जल बालों को रिपेयर करने का काम भी करता है। स्कैल्प पर गुलाब जल से मालिश करने से रक्त परिसंचरण बढ़ता है, जिसके कारण हेयर फॅलिकल्स रिजुविनेट होते हैं और बालों की खोई चमक वापस आने लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
गुलाब जल के इस्तेमाल से बालों की ड्राईनस की समस्या को दूर किया जा सकता है- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : insatgram
ड्राईनस की समस्या को दूर करें
- गुलाब जल के इस्तेमाल से बालों की ड्राईनस की समस्या को दूर किया जा सकता है। गुलाब जल स्कैल्प को सूदिंग इफेक्ट देता है। गुलाब जल का इस्तेमाल करने से बालों पर गर्मी और प्रदूषण का प्रभाव भी नहीं पड़ता है।
विज्ञापन
अगर आप ड्रैंडप की समस्या से परेशान हैं तो गुलाब जल का इस्तेमाल करना शुरू कर दें- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
ड्रैंड्रप की समस्या से मिलेगा छुटकारा
- अगर आप ड्रैंडप की समस्या से परेशान हैं तो गुलाब जल का इस्तेमाल करना शुरू कर दें। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आपने मेथी के बीजों को पांच घंटे के लिए गुलाब जल में भिगाकर रखना है। पांच घंटे बाद मेथी के बीजों को पीसकर पेस्ट तैयार कर लें। पेस्ट को अपने बालों पर लगा लें और एक घंटे बाद बालों को धो लें। धीरे- धीरे आपको इस समस्या से छुटकारा मिल जाएगा।