फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fashion ›   Beauty tips ›   Makeup Tricks how to do makeup on a chubby face in hindi

Makeup Tricks: चेहरे को दिखाना है पतला तो ऐसे करें मेकअप, लुक दिखेगा सबसे अलग

Mon, 13 May 2024 11:59 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 13 May 2024 11:59 AM IST
सार

चेहरे को फैटलेस दिखाने के लिए सही मेकअप ट्रिक्स का पता होना बहुत महत्वपूर्ण है, जैसे कि फाउंडेशन, कंसीलर और हाइलाइटर का इस्तेमाल कैसे और कहां करना है, ताकि जॉलाइन में उभार आए और चेहरा पतला दिख सकें।

विज्ञापन
Makeup Tricks how to do makeup on a chubby face in hindi
चेहरे को दिखाना है पतला तो ऐसे करें मेकअप - फोटो : iStock

विस्तार


विज्ञापन

कंचन चौहान

किसी को पतला चेहरा पसंद होता है तो किसी को चबी यानी फैटी फेस लेकिन जैसा आप चाहती हैं, अपने चेहरे को मेकअप से वैसा ही दिखा सकती हैं। महिलाओं के लिए मेकअप खूबसूरती को निखारने और उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने का काम करता है। मगर बहुत-सी महिलाओं का चेहरा गोल होता है। वे चाहती हैं कि उनका चेहरा खूबसूरत दिखे और फैटलेस नजर आए। इसमें उनकी मदद मेकअप कर सकता है। लेकिन चेहरे को फैटलेस दिखाने के लिए सही मेकअप ट्रिक्स का पता होना बहुत महत्वपूर्ण है, जैसे कि फाउंडेशन, कंसीलर और हाइलाइटर का इस्तेमाल कैसे और कहां करना है, ताकि जॉलाइन में उभार आए और चेहरा पतला दिख सकें।

आंखें और आईब्रो : आई मेकअप एक ऐसा तरीका है, जिससे आप अपनी आंखों को बेहतर दिखा सकती हैं। आंखों पर लगाए गए डार्क आईलाइनर और आईशैडो से वे और भी बड़ी तथा आकर्षक नजर आती हैं, जो कि आपके चेहरे के फैट को कम दिखाने में मदद करती हैं। इसके अलावा डार्क मस्कारा आपकी आंखों को और भी आकर्षक बनाता है। यह मेकअप आंखों को स्मोकी लुक भी देता है, जो खासकर शाम के समय काफी खूबसूरत लगता है।
विज्ञापन


डार्क फाउंडेशन : गोल चेहरे को थोड़ा अंडाकार दिखाने के लिए आप डार्क शेड के फाउंडेशन का इस्तेमाल कर सकती हैं। यह फाउंडेशन पूरे चेहरे पर नहीं, बल्कि गले और चेहरे के कोने पर लगेगा। फिर इसके ऊपर कंटूरिंग होगी, ताकि चेहरा फैटलेस दिखे। ध्यान रखें कि यह चेहरे पर अच्छी तरह से ब्लेंड हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गालों पर ध्यान : चीक बोन्स को बेहतर दिखाने के लिए आप ब्लश और हाइलाइटर का इस्तेमाल कर सकती हैं। यह आपके गालों को पतला और आकर्षक दिखाता है। इससे आपकी तस्वीरें बेहतर आती हैं और आप खूबसूरत भी दिखती हैं। इसमें ध्यान देनी वाली बात यह कि आप ब्लशर को गोलाकार न लगाएं।

होंठों से प्यार : लिपस्टिक का रंग चुनते समय आपको ध्यान रखना चाहिए कि वे आपकी डबल चिन को छुपाए। इसलिए बोल्ड रंगों, जैसे कि लाल या ब्राउन कलर की लिपस्टिक चुनें। इसके साथ लिप लाइनर का भी इस्तेमाल करें, क्योंकि यह आपके होंठों को भरे हुए और सुंदर दिखाएगा। ऐसा करने से होंठों के साथ आपका चेहरा भी आकर्षक दिखेगा।

जॉलाइन : चेहरे के फीचर्स को बेहतर बनाने और डबल चिन को छुपाने में जॉलाइन आपकी मदद कर सकती है। जॉलाइन बनाने के लिए स्टिक वाला कॉन्टोर उपयुक्त रहता है। अगर आप गोरी हैं तो रोज ब्रॉन्जर का इस्तेमाल करें। वहीं अगर आपकी त्वचा का रंग डार्क है तो आप गोल्ड ब्रॉन्जर का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसे ब्रश की मदद से सही तरीके से लगाएं। यह तरीका आपके चेहरे के फीचर्स को और भी आकर्षक बनाता है।


दीपिका साहा, मेकअप आर्टिस्ट

मेकअप में कंटूरिंग का इस्तेमाल चेहरे की विशेषताओं को परिभाषित करने, उसको सुंदर दिखाने और आकर्षण को बढ़ाने के लिए किया जाता है। यह आपके चेहरे के आकार को बदलकर उसे छोटा या पतला दिखाने में मदद करता है। इसके इस्तेमाल से आप अपने चेहरे के चीक बोन्स, जॉलाइन और नाक को तराश सकती हैं। इससे आपका पूरा चेहरा आकर्षक लगता है। इसके अलावा फेस एक्सरसाइज भी गोलाकार गालों को कम करने में आपकी मदद कर सकती हैं। इसके लिए आप मुंह के अंदर हवा भरें और निकाल दें। इस प्रकिया को आप दोहराती रहें। इससे चेहरे का फैट बर्न होता है और आपके चेहरे को पतला और आकर्षक दिखने में मदद मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed