फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fashion ›   Beauty tips ›   hair loss remedy camphor oil

बालों के झड़ने से परेशान हैं तो आजमाएं कपूर का तेल

Wed, 27 Nov 2013 05:07 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 27 Nov 2013 05:07 PM IST
विज्ञापन
hair loss remedy camphor oil
अगर आप बाल झड़ने से परेशान हैं और इसके लिए पार्लर से लेकर दवा तक पर खर्च कर चुके हैं तो घर में ही कपूर का तेल बनाएं। यह न सिर्फ सस्ता और सुलभ उपाय है बल्कि डैंड्रफ से लेकर बाल झड़ने तक, आपके बालों की कई परेशानियों को कम करने में मददगार हो सकता है।
विज्ञापन


गंजेपन का प्रभावी उपाय खोज रहे हैं तो लें ये डाइट

क्यों है फायदेमंद
कपूर के तेल की मसाज न सिर्फ शरीर के रक्त संचार को बढ़ाती है बल्कि इसका अरोमा स्ट्रेस से भी राहत दिलाता है। इसमें मौजूद एंटीसेप्टिक तत्व डैंड्रफ दूर करने में भी मददगार है।
विज्ञापन


कमजोर और झड़ते बालों में यूं डालिए जान

कैसे बनाएं
कपूर का तेल बनाना बहुत आसान है। वैसे तो यह बाजार में कैंफर ऑयल के नाम से बिकता ही है, लेकिन आप घर पर ही इसे तैयार करना चाहते हैं तो नारियल तेल में कपूर के टुकड़े डालकर एक एयर टाइट डिब्बे में बंद कर दें। इससे कपूर का अरोमा नहीं खत्म होगा और आप जब चाहें इसे लगा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैसे करें इस्तेमाल
कपूर के तेल को बालों की जड़ों में लगाएं और 15 से 20 मिनट तक सिर की हल्की मसाज करें। फिर पांच मिनट तक छोड़ दें। इसके बाद आप बालों पर स्टीम दें या फिर गुनगुने पानी में तौलिया भिगोकर बांलों पर पांच मिनट के लिए बांधें और बालों पर शैंपू करें।

ध्यान रहें

हो सकता है कि आपकी त्वचा कपूर के लिए एलर्जिक हो, आसी स्थिति में पहले त्वचा पर एक पैच टेस्ट करें और फिर ही बालों पर लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed