फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिवाली पर ना जाएं ब्यूटी पार्लर, घर में बनाएं जीरे का फेस स्क्रब, मिनटों में आएगा चेहरे पर निखार

Thu, 24 Oct 2019 12:35 PM IST
सारंग उपाध्याय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: सारंग उपाध्याय Updated Thu, 24 Oct 2019 12:35 PM IST
विज्ञापन
diwali special beauty tips cumin powder face mask and kala jeera face pack
Face Pack

किचन में रखा जीरा एक कमाल की चीज है। जहां यह मसाले के रूप में खाने का स्वाद बढ़ाता है तो स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए भी लाभकारी है। जीरे का उपयोग वजन घटाने से लेकर कई घरेलू उपायों के लिए होता है। लेकिन इसी जीरा का एक और फायदा है, इससे बनने वाला फेसपैक या स्क्रब । जी हां जीरे का फैसपैक एक कमाल की चीज है। इसे आप घर पर बना सकते हैं और इसका उपयोग करते हैं तो आपको किसी ब्यूटी पार्लर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। 

diwali special beauty tips cumin powder face mask and kala jeera face pack
chironji face pack
दरअसल,  स्किन पर ग्लो पाने के लिए लड़किया महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स से लेकर ट्रीटमेंट का सहारा लेती हैं, लेकिन ये सभी चीजें बाद में त्वचा को नुकसान पहुंचाती हैं। जीरे की मदद से आप बिना पैसे खर्च किए और त्वचा को नुकसान पहुंचाए बिना दमकती स्किन पा सकते हैं। जीरे में मौजूद एंटीबैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट प्रॉपर्टीज स्किन को हमेशा यूथफूल बनाए रखते हैं। इसमें मेडिसिनल प्रॉपर्टीज भी होती हैं। यह आपकी स्किन पर एजिंग्स मार्क्स को उभरने नहीं देता। इसमें कई तरह के विटामिंस और मिनरल्स मौजूद होते हैं। आइए जानते हैं ग्लोइंग स्किन के लिए घर पर ही आप जीरे का स्क्रब कैसे बना सकती हैं। 
diwali special beauty tips cumin powder face mask and kala jeera face pack
काला जीरा - फोटो : pixabay
आइए जानते हैं कैसे बनता है जीरे का स्क्रब और कौन सी सामग्री चाहिए इसके लिए। 
सामग्री 
-दो बड़ा चम्मच जीरा 
-आधा कप चीनी 
-एक बड़ा चम्मच शहद 
-1/2 कप बादाम का तेल 
-20 ड्रॉप्स टी-ट्री ऑयल 
विज्ञापन
विज्ञापन
diwali special beauty tips cumin powder face mask and kala jeera face pack
d - फोटो : getty images
विधि 
-एक छोटा बर्तन लें। इसमें बादाम का तेल, शहद और टी-ट्री ऑयल डालें और इन्हें अच्छे से मिला लें।
-अब इसमें जीरा और चीनी मिला लें। इसे इतने अच्छे से मिलाएं कि इसमें तार खिचने लगें।
-आपका स्कआब तैयार है। अब इस मिश्रण को एक बोटल में भरकर रख दें। 
-हफ्ते में एक से दो बार इस स्क्रब को जरूर करें।
विज्ञापन
diwali special beauty tips cumin powder face mask and kala jeera face pack
face pack

स्किन टैनिंग
गर्मियो में स्किन टैन की परेशानी झेल रहे लोगों के लिए जीरा वरदान है। स्किन से टैनिंग हटाने के लिए जीरे को पीसकर इसमें दही और गुलाबजल मिलाकर लगाने से स्किन टैनिंग दूर होती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed