किचन में रखा जीरा एक कमाल की चीज है। जहां यह मसाले के रूप में खाने का स्वाद बढ़ाता है तो स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए भी लाभकारी है। जीरे का उपयोग वजन घटाने से लेकर कई घरेलू उपायों के लिए होता है। लेकिन इसी जीरा का एक और फायदा है, इससे बनने वाला फेसपैक या स्क्रब । जी हां जीरे का फैसपैक एक कमाल की चीज है। इसे आप घर पर बना सकते हैं और इसका उपयोग करते हैं तो आपको किसी ब्यूटी पार्लर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
{"_id":"5db13f278ebc3e01307739cd","slug":"diwali-special-beauty-tips-cumin-powder-face-mask-and-kala-jeera-face-pack","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिवाली पर ना जाएं ब्यूटी पार्लर, घर में बनाएं जीरे का फेस स्क्रब, मिनटों में आएगा चेहरे पर निखार","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
दिवाली पर ना जाएं ब्यूटी पार्लर, घर में बनाएं जीरे का फेस स्क्रब, मिनटों में आएगा चेहरे पर निखार
Thu, 24 Oct 2019 12:35 PM IST
सारंग उपाध्याय
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: सारंग उपाध्याय
Updated Thu, 24 Oct 2019 12:35 PM IST
विज्ञापन
Face Pack
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
chironji face pack
दरअसल, स्किन पर ग्लो पाने के लिए लड़किया महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स से लेकर ट्रीटमेंट का सहारा लेती हैं, लेकिन ये सभी चीजें बाद में त्वचा को नुकसान पहुंचाती हैं। जीरे की मदद से आप बिना पैसे खर्च किए और त्वचा को नुकसान पहुंचाए बिना दमकती स्किन पा सकते हैं। जीरे में मौजूद एंटीबैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट प्रॉपर्टीज स्किन को हमेशा यूथफूल बनाए रखते हैं। इसमें मेडिसिनल प्रॉपर्टीज भी होती हैं। यह आपकी स्किन पर एजिंग्स मार्क्स को उभरने नहीं देता। इसमें कई तरह के विटामिंस और मिनरल्स मौजूद होते हैं। आइए जानते हैं ग्लोइंग स्किन के लिए घर पर ही आप जीरे का स्क्रब कैसे बना सकती हैं।
काला जीरा
- फोटो : pixabay
आइए जानते हैं कैसे बनता है जीरे का स्क्रब और कौन सी सामग्री चाहिए इसके लिए।
सामग्री
-दो बड़ा चम्मच जीरा
-आधा कप चीनी
-एक बड़ा चम्मच शहद
-1/2 कप बादाम का तेल
-20 ड्रॉप्स टी-ट्री ऑयल
सामग्री
-दो बड़ा चम्मच जीरा
-आधा कप चीनी
-एक बड़ा चम्मच शहद
-1/2 कप बादाम का तेल
-20 ड्रॉप्स टी-ट्री ऑयल
विज्ञापन
विज्ञापन
d
- फोटो : getty images
विधि
-एक छोटा बर्तन लें। इसमें बादाम का तेल, शहद और टी-ट्री ऑयल डालें और इन्हें अच्छे से मिला लें।
-अब इसमें जीरा और चीनी मिला लें। इसे इतने अच्छे से मिलाएं कि इसमें तार खिचने लगें।
-आपका स्कआब तैयार है। अब इस मिश्रण को एक बोटल में भरकर रख दें।
-हफ्ते में एक से दो बार इस स्क्रब को जरूर करें।
-एक छोटा बर्तन लें। इसमें बादाम का तेल, शहद और टी-ट्री ऑयल डालें और इन्हें अच्छे से मिला लें।
-अब इसमें जीरा और चीनी मिला लें। इसे इतने अच्छे से मिलाएं कि इसमें तार खिचने लगें।
-आपका स्कआब तैयार है। अब इस मिश्रण को एक बोटल में भरकर रख दें।
-हफ्ते में एक से दो बार इस स्क्रब को जरूर करें।
विज्ञापन
face pack
स्किन टैनिंग
गर्मियो में स्किन टैन की परेशानी झेल रहे लोगों के लिए जीरा वरदान है। स्किन से टैनिंग हटाने के लिए जीरे को पीसकर इसमें दही और गुलाबजल मिलाकर लगाने से स्किन टैनिंग दूर होती है।