कुछ समय के बाद बढ़ती उम्र में त्वचा की देखभाल के लिए घरेलू उपचार के साथ अच्छी क्रीम की जरुरत भी पड़ती है। सभी अपनी पसंद, सुविधा और त्वचा के अनुसार अलग-अलग ब्रांड के क्रीम का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है जिस क्रीम को आप खरीदकर ला रहे हैं वह आपकी स्कीन के लिए कितना कारगर है? क्या वह क्रीम वास्तव में आपकी चेहरे की सुंदरता बढ़ाने के लिए है?
जाहिर है क्रीम को लेकर इतनी बातें हम या आप में कोई नहीं सोचता। लेकिन बाजार से चेहरे की सुंदरता बढ़ाने के लिए घर लाने वाली क्रीम के बारे में कुछ बातें ऐसी हैं जिसके बारे में आपको जरूर पता होना चाहिए और इनका इस्तेमाल भी सोच-समझकर किया जाना चाहिए। आगे की स्लाइड में जानिए क्यों चेहरे के लिए इस्तेमाल करने वाली क्रीम को लेकर आपको होना चाहिए अलर्ट?
दरअसल, जो भी क्रीम आप बाजार से ला रहे हैं उसके बारे में आपको पता होना चाहिए कि क्रीम में कितने और किस तरह के एसिड मिले होते हैं और इनका त्वचा पर क्या असर पड़ता है? अधिकतर लोगों का ये सोचना होता है कि जितनी महंगी क्रीम होगी उतनी शुद्ध और केमिकल रहित होगी।
आइए इसी संदर्भ में आपकी इस गलतफहमी को दूर कर देते हैं कि जितनी हाई क्वालिटी रिच क्रीम होती हैं वह कितनी नुकसानदेह और फायदेमंद होती है। आगे की स्लाइड में जानिए क्या होता है इन क्रीम में?
दरअसल, बाजार से जो क्रीम आप ला रहे हैं उनमें कई तरह के एसिड मिले होते हैं। इनमें सौम्य मगर हार्ड एसिड का उपयोग होता है। हालांकि, डरने की जरूरत नहीं है लेकिन मूर्ख बनने की जरूरत भी नहीं है। आज हम आपको क्रीम में इस्तेमाल होने वाले केमिकल की पूरी जानकारी देंगे। आगे की स्लाइड में जानिए क्रीम में इस्तेमाल होने वाले एसिड के बारे में।
लैक्टिक (Lactic)
सारे एसिड में लैक्टिक सबसे सौम्य होता है। ये आपकी त्वचा की पानी की कमी को पूरा करता है। तैलीय त्वचा के लिए अच्छा माना जाता है।
एस्कॉर्बिक (Ascorbic)
ये विटामिन सी का लैब नाम है, जो त्वचा की देखभाल की लिए सबसे ज्यादा मशहूर है। ये एसिड त्वचा की नई सेल्स को फलने में मदद करता है, डेड सेल्स को खत्म करता है, त्वचा को चमकदार बनाकर डार्क स्पॉट से लड़ने में मदद करता है।