इन दिनों आंखों के नीचे काले घेरे या जिन्हें डार्क सर्किल कहा जाता है एक आम समस्या है। बहुत से लोगों की आंखों में काले घेरे समय विशेष या किसी कारण से होते हैं। कई लोग ऐसे होते हैं जिन्हें ये लंबे समय से रहते हैं और आंखों की खूबसूरती के साथ चेहरे की सुंदरता भी कम करते हैं।
इसलिए होते हैं आंखों के नीचे काले घेरे, केवल वजह जान लेंगे तो 15 दिन में बदल जाएगा चेहरा
हर्बल पैक
आंखों के नीचे काले घेरे दूर करने के लिए सबसे कुछ घरेलू उपाय बेहद कारगर हैं। इस उपाय के अंतर्गत पहले 50 ग्राम तुलसी के पत्ते, नीम के पत्ते और पुदीने के पत्तों को गुलाबजल में मिक्स कर के पीस लें। इस रस में थोड़ा हल्दी पाउडर मिक्स कर के पेस्ट बना लें और इस पेस्ट को काले घेरों पर लगाएं, ऐसा करने से डार्क सर्कल की समस्या काफी हद तक कम हो जाएगी।
बादाम तेल से मालिश
रात को सोने से पहले आधा चम्मच रोगन बादाम, तीन बूंद प्योर आरेंज आयल और दो बूंद शहद एक साथ मिक्स कर लें। इस मिश्रण को तर्जनी उंगली में लेकर आंखों के चारों तरफ हल्के हाथ से गोलाई में मालिश करें। इससे काफी लाभ मिलेगा।
बर्फ
एक सूती कपड़े या रुमाल में बर्फ रखें और हल्के हाथों से इसे अपनी आंख पर रगड़ें। अगर आप कुछ सेकंड तक बर्फ को बंद आंख पर रखकर बर्दाश्त कर सकते हैं तो ऐसा बिल्कुल करें। इससे आपको 2 से 3 मिनट में ही असर दिख जाएगा। इसी तरह ठंडे दूध में कॉटन को डुबोकर 5 से 10 मिनट तक अपनी आंखों पर रखें। इससे चेहरा फ्रेश नजर आता है और आंखों की सूजन उतर जाती है।
हमारी त्वचा खुद को अधिकतर रात के समय ही रेजुनवेट करती है इसलिए चेहरे की इसकी खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए एक भरपूर नींद बहुत जरूरी है।
खूब पिएं पानी
कई बार शरीर में मौजूद टॉक्सिंस भी आंखों की सूजन को बढ़ाते हैं। इसलिए जरूरी है कि रोजाना 8 से 10 ग्लास पानी पीने की आदत डाल लें। इससे आपका डाइजेशन सही रहेगा और पफी आईज की दिक्कत भी नहीं होगी।
खीरा
आंखों के काले घेरे दूर करने के लिए खीरा बेहतरीन है। अपने कसैले गुण की वजह से खीरा आंखों के आसपास की थकी मांसपेशियों को रिलैक्स करता है। ठंडे खीरे की दो स्लाइस लें और आंखों पर 25-30 मिनट तक रखें। ये स्लाइस आंखों पर रखकर सो जाएं। इससे भी फायदा होगा।