फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस फल की पत्तियों से बनाएं हेयर पैक, कुछ दिनों में शर्तिया मिलेगा सफेद बालों से छुटकारा

Fri, 15 Mar 2019 01:45 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Fri, 15 Mar 2019 01:45 PM IST
विज्ञापन
best home remedy for white hair natural hair paste made of guava leaves make hair black in one week
- फोटो : shutterstock
पुरुष हों या महिलाएं बाल की समस्या से सभी परेशान हैं। जिसमें बाल का सफेद होना बड़ी समस्या है। हानिकारक हेयर कलर या हिना लगाने से बाल में रंग तो आ जाता है और सफेदी छुप जाती है लेकिन ये कोई स्थाई उपाय नहीं है। हर एक महीने पर बाल को रंगने से भी उनपर बुरा असर पड़ता है और झड़ने, रूखे, बेजान बालों की परेशानी यहीं से शुरू होती है। आज हम आपको बालों में नेचुरल रंगत पाने के लिए एक प्राकृतिक उपाय बताएंगे जिसे नुकसान तो बिलकुल नहीं हैं मगर फायदे अनेक हैं। 
best home remedy for white hair natural hair paste made of guava leaves make hair black in one week
- फोटो : pixabay
कम उम्र में ही अगर आपके बाल भी सफेद होकर झड़ने लगे हैं तो ये खबर शायद आपके लिए ही है।  क्या आप जानते हैं सफेद बालों को प्राकृतिक तरीके से काला करने के साथ-साथ झड़ते बालों को भी रोकता हैं इस फल की पत्तियों से बना पाउडर।
best home remedy for white hair natural hair paste made of guava leaves make hair black in one week
- फोटो : pixabay
ठंड के मौसम में अक्सर लोग बालों में रूसी की शिकायत करते हैं। अगर आप भी बालों को खूबसूरत बनाने वाले महंगे शैम्पू इस्तेमाल करके थक चुके हैं तो अब सारे चोचले छोड़ अमरूद के पत्ते इस्तेमाल करना शुरू कर दीजिए। इन पत्तियों से बना हेयर पैक न सिर्फ आपके बालों को झड़ने से रोकेगा बल्कि सफेद हो चुके बालों को भी दोबारा काला बनाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
best home remedy for white hair natural hair paste made of guava leaves make hair black in one week
- फोटो : pixabay
अमरूद की पत्तियां के साथ नींबू का रस मिलाकर लगाने से रूसी दूर होती है। इसके लिए 15 से 20 अमरूद की पत्तियों को पीस कर पाउडर बना लें। इस पाउडर में 2 से 3 बूंदे नींबू का रस मिला लें। इस पेस्ट को 20 मिनट के लिए सिर पर लगा छोड़ दें। ऐसा करने से आपकी रूसी की समस्या दूर हो जाएगी। 
विज्ञापन
best home remedy for white hair natural hair paste made of guava leaves make hair black in one week
- फोटो : shutterstock
अमरूद की पत्तियों को कड़ी पत्तियों के साथ उपयोग करने से सफेद बालों से राहत मिलती है। इसके लिए 4-5 अमरूद की पत्तियों में मुठ्ठीभर कडी पत्तियां मिक्स कर के उबाल लें। 15 मिनट बाद इस पानी को ठंडा होने के लिये रख दें। ठंडा होने के बाद इस पानी से अपना सिर धो लें। इसके बाद 5 मिनट के बाद अपने बालों को किसी अच्छे शैंपू से धो लें। हफ्तेभर में आपके सफेद बाल काले हो जाएंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed