फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

त्वचा की खूबसूरती को कई गुना निखार देता है गुड़, जानें इस्तेमाल का तरीका

Wed, 11 Dec 2019 03:29 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Wed, 11 Dec 2019 03:29 PM IST
विज्ञापन
best beauty tips with jaggery for beautiful skin
- फोटो : pixabay
कई बार आपने बड़े-बुजुर्गों को खाना खाने के बाद गुड़ खाने की सलाह देते देखा होगा, लेकिन क्या आपको मालूम है कि यह आपकी सेहत के साथ-साथ त्वचा की खूबसूरती के लिए भी वरदान साबित होता है। गुड़ हमे कई बीमारियों से कवच प्रदान करता है। इसके साथ ही यह चेहरे के दाग-धब्बे भी मिटाता है। खास बात यह है कि गुड़ बालों के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं गुड़ किस तरह से आपको खूबसूरत बनाने में आपकी मदद करता है। 
best beauty tips with jaggery for beautiful skin
- फोटो : pixa
गुड़ बालों को घना और खूबसूरत में भी मददगार है। बालों पर लगाने के लिए गुड़ में मुल्तानी मिट्टी, दही और पानी मिलाकर हेयर पैक बना लें। ये पैक बाल धोने के एक घंटे पहले लगा लें। इसके बाद हेयर वॉश करें। इससे बाल घने तो होंगे ही साथ में मुलायम और चमकदार भी हो जाएंगे।
best beauty tips with jaggery for beautiful skin
- फोटो : pixa
उम्र के बढ़ने के साथ-साथ चेहरे पर झुर्रियां आना शुरू हो जाती हैं। गुड़ में एंटी ऑक्सीडेंट होते हैं, जो फ्री रैडिक से लड़ने में सहायक होते हैं। इसलिए रोजाना गुड़ का सेवन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
best beauty tips with jaggery for beautiful skin
- फोटो : pixabay
नियमित रूप से गुड़ खाने से चेहरे पर किसी तरह का दाग धब्बा नहीं रहता। आप चाहे तो इसका पैक लगाकर भी फेस पर लगा सकती हैं। इसके लिए 1 चम्मच गुड़ में 1 चम्मच टमाटर का रस, आधा नींबू का रस, चुटकीभर हल्दी और थोड़ी गर्म ग्रीन टी मिलाएं। फिर इसे चेहरे पर 15 मिनट तक लगाकर धो लें।
विज्ञापन
best beauty tips with jaggery for beautiful skin
- फोटो : pixabay
गुड़ में ढेर सारे मिनरल और विटामिन होते हैं। यही वजह है कि यह एक नेचुरल क्लींजर की तरह काम करता है। गुड़ खाने वालों को कब्ज की शिकायत कभी नहीं रहती है। पेट साफ होगा तो स्किन पर ग्लो अपने आप नजर आएगा। गुनगुने पानी या फिर चाय में शक्कर की जगह गुड़ मिलाकर रोजाना पीना चाहिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed