लैक्मे फैशन वीक में शोजस्टॉपर बन जलवा बिखेरेंगी अदिति राव हैदरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेत्री अदिति ने डिजाइनर शैलेश सिंघानिया के लिए शोजस्टॉपर बनने की पुष्टि की है। जी हां, अदिति राव हैदरी लैक्मे फैशन वीक (एलएफडब्ल्यू) समर/रिसार्ट 2019 के रैंप पर जलवे बिखेरती नजर आएंगी। वह शाहाना संग्रह के पोशाक पेश करेंगी जिसे भारतीय राजघराने के वैभव का प्रतिनिधित्व करने वाला बताया गया है।
जिस परिधान को अदिति पहनेंगी उसे जरी वाले कपड़े और रेशम के संयोजन से बनाया गया है। यह मेक इन इंडिया को बढ़ावा देने के लिए है। लैक्मे फैशन वीक का आयोजन 30 जनवरी से तीन फरवरी तक होगा।