फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fashion ›   12 years old jiya ray swimming record in hindi

12 वर्ष की जिया ने समुद्र में तैरकर बनाया रिकॉर्ड

Mon, 28 Jun 2021 08:43 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Mon, 28 Jun 2021 08:43 AM IST
सार

समुद्र में 8 घंटे 40 मिनट में तैरकर रिकॉर्ड बनाने वाली जिया को कौन नहीं जानता। जिया बीमारी से पीड़ित होने के बावजूद कभी अपने लक्ष्य से नहीं भटकीं और उन्होंने ये रिकॉर्ड अपने नाम कर डाला। जिया 10 वर्ष की उम्र से तैराकी कर रही हैं। 

विज्ञापन
12 years old jiya ray swimming record in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

जिया राय उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में रहती हैं। पिछले दो वर्षों से वे तैराकी का अभ्यास कर रही हैं। जिया के पिता मदन नौसैनिक अधिकारी हैं। सबसे कम उम्र में 36 किलोमीटर की तैराकी कर जिया ने अलग ही रिकॉर्ड बनाया है। जिया निरंतर तैराकी का अभ्यास करती रहीं और खेलने-कूदने की उम्र में उन्होंने ये रिकॉर्ड बना डाला। आइए जानते हैं रिकॉर्ड और उनसे जुड़ी जानकारी। 

विज्ञापन

आठ घंटे 40 मिनट का लगा समय
जिया राय ने यह रिकॉर्ड बनाने में लगभग आठ घंटे 40 मिनट का समय लिया है। बांद्रा-वर्ली सी लिंक से गेटवे ऑफ इंडिया तक उन्होंने तैराकी की है। इससे पूर्व किसी लड़की ने ये काम नहीं किया है। जिया राय ऐसी पहली लड़की हैं, जो ये कारनामा अपने नाम किया है। 

विज्ञापन

ऑटिज्म स्पेक्ट्रम से हैं पीड़ित
जिया ऑटिज्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर बीमारी से पीड़ित हैं लेकिन लक्ष्य के आगे उन्होंने अपनी बीमारी को कभी नहीं आने दिया। पीआरओ डिफेन्स मुंबई की तरफ से जिया को उनके अनोखे कारनामे के लिए ट्रॉफी से सम्मानित भी किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम
जिया ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कर लिया है। वे पिता मदन राय और माता के साथ दक्षिण मुंबई के कोलाबा में रहती हैं। तैराकी का आयोजन स्वीमिंग एसोसिएशन ऑफ महाराष्ट्र द्वारा किया गया था, जिसमें जिया ने भाग लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed