Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Events Coverage ›   Uttar Pradesh: UP-112 steps up during Diwali, over 2.05 lakh people receive assistance in three days

उत्तर प्रदेश: दिवाली पर यूपी-112 ने संभाला मोर्चा, तीन दिन में 2.05 लाख से अधिक लोगों को मिली मदद

Tue, 10 Nov 2026 10:04 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: राहुल कुमार Updated Tue, 10 Nov 2026 10:04 PM IST
विज्ञापन
Uttar Pradesh: UP-112 steps up during Diwali, over 2.05 lakh people receive assistance in three days
UP 112 Network - फोटो : अमर उजाला

दिवाली के त्योहार पर उत्तर प्रदेश में आपातकालीन सेवा यूपी-112 की पीआरवी (पुलिस रिस्पांस व्हीकल) ने मुस्तैदी से काम किया। सात से नौ नवंबर के बीच प्रदेश में 2,05,738 लोगों ने यूपी-112 की मदद ली। आम दिनों में इस सेवा के माध्यम से प्रतिदिन करीब 38 हजार लोग सहायता प्राप्त करते हैं। त्योहार के दौरान पुलिस, मेडिकल और अग्निशमन से जुड़ी आपात स्थितियों में लोगों को मदद पहुंचाई गई।

विज्ञापन


पुलिस महानिदेशक, यूपी-112 की ओर से चार और पांच नवंबर को दिवाली की तैयारियों को लेकर दिए गए निर्देशों के तहत प्रदेशभर में पीआरवी टीमों को सतर्क रखा गया था। इसका उद्देश्य त्योहार के दौरान लोगों की सुरक्षा और आपात स्थितियों में तत्काल सहायता सुनिश्चित करना था।
विज्ञापन


दिवाली के दिन सबसे ज्यादा लोगों ने मांगी मदद
यूपी-112 के आंकड़ों के मुताबिक, सात नवंबर को छोटी दिवाली पर 53,264 लोगों ने मदद मांगी। आठ नवंबर को दिवाली के दिन यह संख्या बढ़कर 74,816 हो गई। वहीं, नौ नवंबर को दिवाली के अगले दिन 77,753 लोगों ने आपातकालीन सेवा का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस से जुड़े मामलों में सबसे ज्यादा शिकायतें
तीनों दिनों में सबसे अधिक सहायता पुलिस से संबंधित मामलों में मांगी गई। सात नवंबर को करीब 41 हजार, आठ नवंबर को करीब 56 हजार और नौ नवंबर को करीब 59 हजार लोगों को पुलिस संबंधी मामलों में सहायता दी गई।

36 हजार से अधिक मेडिकल और सात हजार से ज्यादा फायर इवेंट
दिवाली के दौरान मेडिकल और अग्निशमन सेवाओं की भी मदद ली गई। सात से नौ नवंबर के बीच 36,817 मामलों में एंबुलेंस से जुड़ी मेडिकल सहायता पहुंचाई गई। वहीं, आग लगने की घटनाओं से संबंधित 7,029 मामलों में अग्निशमन की आपात सहायता दी गई।

2018 बुजुर्गों को मिली मदद, 11 महिलाओं को सुरक्षित पहुंचाया
त्योहार के दौरान वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा के लिए संचालित 'सवेरा योजना' के तहत भी विशेष सतर्कता बरती गई। सात से नौ नवंबर के बीच इस योजना में पंजीकृत 2,018 बुजुर्गों को उनकी जरूरत के अनुसार सहायता और सुरक्षा उपलब्ध कराई गई।


वहीं, महिलाओं की सुरक्षा के लिए संचालित 'एस्कॉर्ट फॉर वुमेन सेफ्टी' सेवा के तहत रात 10 बजे से सुबह छह बजे के बीच अकेली महिलाओं को सुरक्षित पहुंचाने की व्यवस्था की गई। इस दौरान साधन नहीं मिलने की सूचना पर 11 महिलाओं को यूपी-112 की पीआरवी टीमों ने उनके गंतव्य तक सुरक्षित पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed