{"_id":"67027278b19ca30d1c02d8d2","slug":"zomato-ceo-deepinder-goyal-said-shark-tank-india-kicked-him-out-because-sponsorship-of-swiggy-2024-10-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Shark Tank: ‘शार्क टैंक इंडिया’ से कटा ‘जोमैटो’ के सीईओ दीपिंदर गोयल का पत्ता, ‘स्विगी’ के चलते लिया गया फैसला","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Shark Tank: ‘शार्क टैंक इंडिया’ से कटा ‘जोमैटो’ के सीईओ दीपिंदर गोयल का पत्ता, ‘स्विगी’ के चलते लिया गया फैसला
Sun, 06 Oct 2024 04:50 PM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Sun, 06 Oct 2024 04:50 PM IST
विज्ञापन
दीपिंदर गोयल
- फोटो : इंस्टाग्राम @deepigoyal
बिजनेस रियलिटी टीवी शो ‘शार्क टैंक इंडिया’ का एक और सीजन जल्द ही आने वाला है। इसकी शूटिंग कुछ दिनों पहले ही शुरू हुई है। इस सीजन में जज अनुपम मित्तल, नमिता थापर, अमन गुप्ता, रितेश अग्रवाल और पीयूष बंसल सभी वापसी कर रहे हैं। शो की शूटिंग अभी शुरू ही हुई है और यह विवादों में घिरता दिख रहा है। आइए जानते हैं शो को लेकर कौन सा विवाद उपज रहा है?
शो से ये निवेशक हुआ आउट
यह शो साल 2021 से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। शो में उद्यमी अपने आइडिया निवेशकों के एक समूह के सामने पेश करते हैं और वह तय करते हैं कि उनके बिजनेस में उन्हें निवेश करना है या नहीं। जैसे-जैसे शो के चौथे सीजन के प्रसारित होने का समय नजदीक आ रहा है, यह विवादों में घिरता जा रहा है। फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो के संस्थापक और सीईओ दीपिंदर गोयल अब वापस शो में नहीं दिखाई देंगे, क्योंकि उन्हें शो से बाहर निकाल दिया गया है। उन्होंने इसे लेकर प्रतिक्रिया भी दी है।Amar Kaushik: वरुण, श्रद्धा और कृति के किरदारों के बीच हो सकता है प्रेम त्रिकोण? अमर कौशिक ने दिया ये जवाब
क्या है दीपिंदर गोयल के बाहर निकलने का कारण?
‘स्विगी’ सीजन 4 का प्रमुख प्रायोजक बनने जा रहा है। जो की जोमैटो का प्रतिद्वंदी माना जाता है। इस पर दीपिंदर गोयल ने कहा कि उन्हें शो से "बाहर निकाल दिया गया" क्योंकि "स्विगी ने शार्क टैंक को प्रायोजित किया था।
विज्ञापन
क्या कहा दीपिंदर गोयल ने?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दीपिंदर गोयल ने कहा ‘मुझे वहां जाना नैतिक दायित्व लगा। मैंने एक सप्ताहांत शूटिंग की और अपना दृष्टिकोण दिया। दुर्भाग्य से, मैं वापस नहीं जा सकता, क्योंकि स्विगी ने शार्क टैंक को प्रायोजित किया और मुझे बाहर निकाल दिया, कम से कम मैंने तो यही सुना है।’ इन सब के बीच यह भी कहा जा रहा है कि जोमैटो और स्विगी के बीच तनाव भी बढ़ रहा है। बता दें कि दीपिंदर गोयल सीजन 3 में ‘शार्क टैंक इंडिया’ में शामिल हुए और जल्द ही अपनी पहचान बना ली।
Rajkumar Hirani: राजकुमार हिरानी को सम्मानित करेगी मध्य प्रदेश सरकार, इस पुरस्कार से नवाजे जाएंगे निर्देशक