फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Zayed Khan revealed why King actor Shah Rukh Khan was upset with him during Main Hoon Na shoot

Zayed Khan: जायद ने साझा किया 'मैं हूं ना' के सेट से जुड़ा वाकया, बताया उनकी किस बात से शाहरुख को थी शिकायत

Tue, 10 Sep 2024 01:17 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Tue, 10 Sep 2024 01:17 PM IST
सार

शाहरुख खान के अभिनय के अलावा उनके व्यवहार की भी काफी तारीफ की जाती है। हाल में ही अब जायद खान ने भी उनकी तारीफ की है। उन्होंने साल 2004 में रिलीज हुई फिल्म 'मैं हूं ना' की शूटिंग से जुड़ा एक वाकया साझा किया है। 
 

विज्ञापन
Zayed Khan revealed why King actor Shah Rukh Khan was upset with him during Main Hoon Na shoot
जायद खान- शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम @itszayedkhan/iamsrk

विस्तार

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। वह भारत में ही नहीं, ब्लकि विदेश में काफी ज्यादा लोकप्रिय हैं। उनके साथ काम करने वाले सह-कलाकार अक्सर उनके व्यवहार की तारीफ करते हैं। फिल्म की शूटिंग को लेकर अक्सर उनके पेशेवर व्यवहार की चर्चा की जाती है। हाल में ही अभिनेता जायद खान ने अब उनके साथ काम करने के अनुभवों को साझा किया है। वह साल 2004 में रिलीज हुई फराह खान निर्देशित फिल्म 'मैं हूं ना' में शाहरुख खान के साथ काम कर चुके हैं। उन्होंने हाल में ही एक इंटरव्यू के दौरान इस पर चर्चा करते हुए बताया कैसे उनके एक लंबे डायलॉग के लिए किंग अभिनेता ने उनकी मदद की थी। 

विज्ञापन


जायद ने की शाहरुख खान की तारीफ 
जायद खान ने राइटबाइट मैक्स प्रोटीन टीवी को दिए एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि मैं हूं ना उनकी पसंदीदा फिल्मों में से एक है। उन्होंने बॉलीवुड सुपरस्टार को ज्ञान का भंडार बताते हुए कहा कि उन्होंने उनके एक लंबे मोनोलॉग की तैयारी में मदद की थी। इस बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि शाहरुख हमेशा अच्छी तरह से तैयार होकर आते थे। अभिनेता ने कहा, "शाहरुख खान अच्छी तरह से तैयार रहते हैं। आप जब उनके साथ होते हैं, तो आपको ऐसा नहीं लगता कि वह आप पर उतना ही अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव डाल रहे हैं, जितना वह खुद कर रहे हैं। वह हमेशा ध्यान रखते हैं कि आप अपना सर्वश्रेष्ठ दे रहे हैं। 
विज्ञापन

'पवन सिंह बहुत हार्ड है पर ऐसा नहीं है', पावर स्टार का छलका दर्द
विज्ञापन
विज्ञापन

डायलॉग को लेकर शाहरुख ने की थी जायद की मदद 
जायद ने आगे कहा कि एक सीन के दौरान वह बार बार गड़बड़ी कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अमूमन जब कोई बार-बार गड़बड़ी करता है, तो आसपास के लोगों की ऊर्जा में गिरावट आने लगती है और लोग आप पर उम्मीद और विश्वास खोते जाते हैं। हालांकि, उन्होंने शाहरुख की तारीफ करते हुए कहा कि वो उनके पास आए और उनसे पूछा कि क्या वो रिहर्सल करना चाहेंगे। जायद ने कहा, "मुझे याद है, शाहरुख खान बहुत प्यार से मेरे पास आए थे और कहा क्या आप मेरे साथ रिहर्सल करना चाहते हैं?' अभिनेता ने आगे बताया कि दोनों ने फिर इसकी रिहर्सल की। इस दौरान शाहरुख ने उन्हें कहा कि वो इसे अपने तरीके से करें, फिल्मी न बनाएं। जायद ने आगे बताया कि इसके बाद जब उन्होंने शॉट दिया, तो शॉट कट होने के बाद, हर कोई चुप हो गया, और फिर सबने काफी तालिया बजाईं।
अनन्या को स्कूल में किया जाता था बुली, पतलेपन को लेकर चिढ़ाते थे सब
फीफा गेम में जायद से हारने को लेकर शाहरुख को थी नफरत 
इस इंटरव्यू के दौरान एक और मजेदार वाकया साझा करते हुए जायद खान ने बताया कि एक खास बात के लिए शाहरुख उनसे नाराज भी होते थे। उन्होंने कहा कि शाहरुख वीडियो गेम के दीवाने हैं। उन्हें वीडियो गेम खेलना काफी पसंद आता है। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात से नफरत होती थी कि वो उन्हें फीफा 2000 में हरा दिया करते थे। जायद ने कहा कि रात में पैकअप के बाद दोनों पूरा समय ये गेम खेला करते थे। उन्होंने कहा कि शाहरुख तबतक खेल जारी रखते थे, जब तक वो जीत नहीं जाते थे। बताते चलें कि 'मैं हूं ना' फराह खान ने निर्देशित किया है। ये फिल्म साल 2004 की बॉलीवुड एक्शन-कॉमेडी फिल्म है, जिसमें शाहरुख खान, सुष्मिता सेन, अमृता राव और जायद खान ने अभिनय किया है।

Vedang Raina: वेदांग रैना ने साझा किया 'जिगरा' में काम करने का अनुभव, आलिया का साथ पाकर खुशी का ठिकाना नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed