Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Zarina Roshan Khan Death Anniversary Know Unknown Facts about Actress tv Shows and Career

Zarina Roshan Khan: छोटे पर्दे पर दादी की भूमिका निभाकर अमर हुईं जरीना रोशन, आज भी होती है अभिनेत्री की तारीफ

Fri, 18 Oct 2024 08:28 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Fri, 18 Oct 2024 08:28 AM IST
विज्ञापन
Zarina Roshan Khan Death Anniversary Know Unknown Facts about Actress tv Shows and Career
जरीना रोशन - फोटो : अमर उजाला

भारतीय धारावाहिकों में जब भी 'दादी' या 'नानी' के किरदारों की बात की जाती है तो उसमें जरीना रोशन का नाम जरूर लिया जाता है। 'इंदु दादी' की भूमिका निभाकर दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाने वाली जरीना रोशन ने धारावाहिकों में कई तरह के किरदार निभाए थे। हालांकि, अभिनेत्री को दर्शकों के बीच पहचान टीवी सीरियल 'कुमकुम भाग्य' और 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से मिली। अभिनेत्री लंबे समय तक इन धारावाहिकों का हिस्सा बनी रहीं और दर्शकों का मनोरंजन करती रहीं। आज जरीना रोशन खान की पुण्यतिथि है। आइए इस खास मौके पर अभिनेत्री की जिंदगी और करियर के दिलचस्प किस्सों के बारे में जानते हैं...

विज्ञापन

 

Trending Videos

घर-घर बनाई अलग पहचान
जब भी टीवी धारावाहिकों का जिक्र होता है, तो 'कुमकुम भाग्य' और 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के बारे में चर्चा जरूर होती है। इन्हीं दोनों चर्चित सीरियल्स का हिस्सा जरीना रोशन खान भी थीं। उन्होंने 'कुमकुम भाग्य' में इंदु 'सूरी' का किरदार निभाया था, जो कि एक हंसमुख और समझदार किस्म का किरदार था। वहीं वह 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में भी उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

शो के नाम से हुई थीं मशहूर
दोनों ही सीरियल में उनके किरदार दर्शकों को बहुत पसंद आए थे। वह कुछ ही समय में घर- घर एक जाना-माना नाम बन गई थीं। दर्शक अभिनेत्री को उनके नाम से ज्यादा उनके सीरियल के नाम से अधिक पहचानने लगे थे, जो कि हर कलाकार का सपना होता है।
 

विज्ञापन


आज भी टीवी जगत में होती है तारीफ 
जरीना रोशन खान जितनी अच्छी अभिनेत्री थीं, उतनी ही अच्छी इंसान भी थीं। वह अपने सह-कलाकारों की पसंदीदा हुआ करती थीं। यही कारण है कि सीरियल 'कुमकुम भाग्य' के कलाकारों ने अभिनेत्री के निधन पर उन्हें खास तौर पर श्रद्धांजलि दी थी । इसी सीरियल के मेल लीड शबीर अहलूवालिया भी उनकी डेथ की बात सुनकर बहुत गमगीन हुए थे। दरअसल, यह दोनों ही कलाकार जरीना खान को बहुत प्यार करते थे और सेट पर उनके साथ बहुत खुशनूमा वक्त बिताते थे। इसी तरह उनके दूसरे सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के कलाकार भी उनकी एक्टिंग की तारीफ करते हैं और उन्हें एक मंझी हुए कलाकार मनाते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed