फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Zahan Kapoor shared old pictures of grandfather shashi kapoor on his anniversary

Zahan Kapoor: दादा शशि कपूर को जहान ने किया याद, पुरानी तस्वीरें साझा कर दी श्रद्धांजलि

Tue, 18 Mar 2025 07:21 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Tue, 18 Mar 2025 07:21 PM IST
सार

Zahan Kapoor: अभिनेता जहान कपूर ने अपने दादा दिग्गज अभिनेता शशि कपूर की की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने उनकी पुरानी तस्वीरें शेयर करते हुए भावुक नोट लिखा।

विज्ञापन
Zahan Kapoor shared old pictures of grandfather shashi kapoor on his anniversary
जहान कपूर और शशि कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @zahankapoor

विस्तार

आज दिग्गज अभिनेता शशि कपूर की 87वीं जयंती है। इस मौके पर उनके पोते अभिनेता जहान कपूर ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और दिग्गज अभिनेता के जीवन की कुछ झलकियां सोशल मीडिया पर साझा कीं। जहान कपूर को हाल ही में नेटफ्लिक्स ड्रामा "ब्लैक वारंट" में देखा गया। उन्होंने अपने दादा के इस विशेष दिन को मनाने के लिए इंस्टाग्राम पर कई थ्रोबैक तस्वीरें साझा कीं।

विज्ञापन


शेयर की यादगार तस्वीरें
जहान द्वारा शेयर की गई थ्रोबैक तस्वीरों में शशि कपूर की पहली तस्वीर में वह अपने घर में आराम से बैठे हुए, पारंपरिक सफेद कुर्ता-पायजामा पहने, हाथ में किताब और लिए हुए दिखाई दे रहे हैं। बैकग्राउंड में एक योद्धा की तस्वीर दिख रही है। दूसरी तस्वीर में शशि कपूर को पृथ्वी थिएटर में पोज देते हुए देखा जा सकता है। जहान कपूर ने एक सरल मार्मिक कैप्शन लिखा, "सालगिरह दादाजी।" 

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Ayan Mukerji: अयान मुखर्जी ने प्रार्थना सभा में पैपराजी से प्राइवेसी का किया अनुरोध, कहा- ये दुर्गा पूजा नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Zahan (@zahankapoor)



शशि कपूर के बारे में
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में शशि कपूर ने अपने सफर की शुरुआत साल 1948 की फिल्म ‘आग’ में एक बाल कलाकार के रूप में की। इसका निर्देशन उनके बड़े भाई राज कपूर ने किया था। मुख्य भूमिकाओं में वह पहली बार साल 1961 की फिल्म ‘धर्मपुत्र में आए। इसके बाद वह ‘दीवार’ ‘सत्यम शिवम सुंदरम’, ‘कभी कभी’, ‘सिलसिला’ और ‘काला पत्थर’ जैसी फिल्मों में अभिनय करते दिखे। उन्होंने अपने करियर में चार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, पद्म भूषण और दादा साहब फाल्के पुरस्कार प्राप्त किए हैं।

यह खबर भी पढ़ें: Jaat: सनी देओल की 'जाट' के लिए रणदीप हुड्डा ने किया शारीरिक बदलाव, 'रणतुंगा' का किरदार निभाने के लिए बढ़ाया वजन
 


जहान कपूर का वर्क फ्रंट
जहान कपूर ने हंसल मेहता की एक्शन थ्रिलर ‘फराज’ से डेब्यू किया और हाल ही में ओटीटी सीरीज ‘ब्लैक वारंट’ में नजर आए। सीरीज का प्रीमियर 10 जनवरी को हुआ। हालांकि, उनके किसी आगामी प्रोजेक्ट की अभी कोई घोषणा नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed