Hina Khan: 'मैं बुरी तरह टूट गई हूं, लेकिन...', ब्रेस्ट कैंसर से जंग के बीच हिना खान ने किया क्रिप्टिक पोस्ट
Hina Khan Cryptic Post: अभिनेत्री हिना खान ब्रेस्ट कैंसर के खिलाफ जंग लड़ रही हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर आज सोमवार को उन्होंने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेत्री हिना खान सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। इस प्लेटफॉर्म पर वे फैंस से रूबरू होती हैं और अपनी निजी-पेशेवर जिंदगी से जुड़ी अपडेट भी उनके साथ शेयर करती हैं। हिना खान ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। उनका उपचार चल रहा है। अभिनेत्री ने इस बीच एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है।
यह खबर भी पढ़ें:
RJ Mahvash: चहल की रूमर्ड गर्लफ्रेंड ने दिया बड़ा बयान, बोलीं- 'प्यार में मिला धोखा, तीन बार टूटा दिल’
किसने दुखाया हिना का दिल?
हिना खान ने आज सोमवार 07 अप्रैल को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक कोट शेयर किया है। इसमें लिखा है, 'मैं बहुत बुरी तरह टूट चुकी हैं। लेकिन मैं कभी किसी को उस तरह से आहत नहीं करूंगी, जिस तरह से मुझे आहत किया गया है'।
व्हाइट आउटफिट में शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरें
हिना खान ने इसके अलावा एक अन्य पोस्ट भी शेयर किया है। इसमें लिखा है, 'मुकद्दर लिखने वाले के पास, मुकद्दर बदलने वाले इख्तियार भी हैं..'!! हिना ने एक पोस्ट में अपना हालिया लुक भी शेयर किया है। उन्होंने व्हाइट आउटफिट में अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिनमें वे बेहद स्टाइलिश लग रही हैं।
यूजर्स ने की सलामती की दुआ
हिना खान के लुक की फैंस और यूजर्स तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'क्या रंग खिला, क्या रूप सजा, मैंने ही नहीं दुनिया ने कहा, हमारी प्यारी हिना'। एक यूजर ने लिखा, 'ऊपर वाला आपको सलामत रखे'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'व्हाइट क्वीन'। हिना खान छोटे परदे की चर्चित अदाकारा हैं। उन्होंने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' शो में अक्षरा का रोल अदा कर खूब लोकप्रियता बटोरी। हिना कई म्यूजिक वीडियोज में काम कर चुकी हैं।
यह खबर भी पढ़ें:
Sunny Deol: सनी देओल ने किसको कहा- ‘सॉरी बोल’, गुस्से से लाल नजर आया अभिनेता का चेहरा