फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Youtuber Ranveer Allahbadia and his Girlfriend rescued by IPS Officer from drowning in Goa

Ranveer Allahbadia: गर्लफ्रेंड संग डूबने से बाल-बाल बचे रणवीर इलाहाबादिया, जानें कैसे बची जान

Thu, 26 Dec 2024 02:40 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 26 Dec 2024 02:40 PM IST
सार

Ranveer Allahbadia: रणवीर इलाहबादिया ने हाल ही में अपने साथ हुई घटना का जिक्र एक इंस्टाग्राम पोस्ट में किया है। इसमें उन्होंने साझा किया कि क्रिसमस के मौके पर वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ डूबने से बाल-बाल बचे।

विज्ञापन
Youtuber Ranveer Allahbadia and his Girlfriend rescued by IPS Officer from drowning in Goa
रणवीर इलाहाबादिया और उनकी कथित गर्लफ्रेंड - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

गोवा में क्रिसमस का समय खुशियों, उत्सवों और समुद्र किनारे की शांति से जुड़ा होता है, लेकिन इस साल यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया के लिए यह दिन ऐसा रहा, जिसे वह पूरी जिंदगी भूल नहीं सकेंगे। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम इस बारे में एक लंबी पोस्ट के जरिए बताया है। रणवीर ने साझा किया कि कैसे एक अंडरवाटर करंट ने उन्हें और उनकी गर्लफ्रेंड को परेशानी में डाल दिया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें-  Boney Kapoor: 'मैं आस-पास की महिलाओं के प्रति आकर्षित हो सकता हूं...,' बोनी कपूर के बयान ने बढ़ाई हलचल

विज्ञापन
Trending Videos

डूबने से बाल-बाल बचे रणवीर

रणवीर ने पोस्ट में गर्लफ्रंड के साथ तस्वीरें साझा करते हुए कहा कि उनकी गर्लफ्रेंड के साथ समुद्र में तैरने का आनंद अचानक ही एक संघर्ष में बदल गया। उन्होंने साझा किया कि जब वे दोनों समुद्र में तैर रहे थे तब एक अंडरवाटर करंट ने उन्हें बहा लिया। उन्होंने लिखा, “यह पहले भी मेरे साथ हो चुका है, लेकिन इस बार मैं अकेला नहीं था।” साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि एक साथी के साथ ऐसी स्थिति का सामना करना कितना मुश्किल था।
यह भी पढ़ें- Baby John Day 1 Collection: पहले दिन ही 'बेबी जॉन' का हुआ बंटाधार, ओरिजनल फिल्म 'थेरी' जितनी भी नहीं हुई कमाई

विज्ञापन

असहाय महसूस कर रहे थे रणवीर

हालांकि वे दोनों अनुभवी तैराक थे, लेकिन तेज करंट के सामने वे असहाय महसूस कर रहे थे। रणवीर इलाहाबादिया ने उस क्षण को याद करते हुए कहा, “जब मेरे अंदर पानी चला गया था तो मैंने खुद को असहाय महसूस किया तब मैंने मदद के लिए आवाज दी।”

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ranveer Allahbadia (@beerbiceps)


विज्ञापन

फरिश्ता बनकर पहुंचा आईपीएस अधिकारी का परिवार

उनकी मदद के लिए पास ही तैर रहा एक परिवार आया, जिसमें एक आईपीएस अधिकारी और उनकी पत्नी भी शामिल थे। रणवीर इलाहाबादिया ने उन सभी का दिल से आभार व्यक्त किया और लिखा, “लहरों में मजे करते वक्त अचानक यह करंट आया जिसने हमें बहा ले गया। उस परिवार का शुक्रिया जिन्होंने हमें बचाया।” रणवीर ने पोस्ट में लिखा कि इस अनुभव ने उनके जीवन के प्रति दृष्टिकोण को पूरी तरह बदल दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed