Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Serial Update Will Abhira and Armaan Celebrate Wedding anniversary Amid Family Row

पोद्दार परिवार में पड़ी दरार, क्या शादी की सालगिरह मना पाएंगे अभिरा और अरमान; सीरियल में आएगा बड़ा ट्विस्ट

Mon, 01 Dec 2025 11:20 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Mon, 01 Dec 2025 11:20 AM IST
सार

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Serial Update: सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अभिरा और अरमान पोद्दार परिवार के रिश्तों में पड़ी दरार को भरना चाहते हैं। इसी बीच उनकी शादी की सालगिरह भी आ रही है। क्या दोनों इस खास मौकों को साथ मिलकर मना पाएंगे? या सीरियल में फिर से कोई नया ड्रामा देखने को मिलेगा। 

विज्ञापन
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Serial Update Will Abhira and Armaan Celebrate Wedding anniversary Amid Family Row
सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' स्टोरी अपडेट - फोटो : इंस्टाग्राम@starplus

विस्तार

अब तक सीरियल सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में दादी सा ने पाेद्दार परिवार का घर छोड़ दिया। ऐसे में अभिरा दादी सा को अकेला नहीं छोड़ सकती है, इसलिए उनके साथ पोद्दार परिवार से वह भी दूर चली गई है। वहीं अरमान अपनी मां विद्या के साथ खड़ा है। इस स्थिति में अभिरा और अरमान को एक-दूसरे से दूर रहना पड़ रहा है। जल्द ही उनकी शादी की सालगिरह भी है। क्या इस मुश्किल वक्त में दोनों को एक-दूसरे का साथ मिलेगा? पढ़िए सीरियल  ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ का अपडेट। 

विज्ञापन

अभिरा और अरमान सरप्राइज करेंगे प्लान
अपकमिंग एपिसोड में अरमान और अभिरा शादी की सालगिरह पर एक-दूसरे को सरप्राइज देने की सोचेंगे। दोनों चुपके से एक-दूसरे के घर जाएंगे। अभिरा, अरमान के कमरे में अलग-अलग जगह पर गिफ्ट छिपा देती है। इसी तरह अरमान भी उसका कमरा सजाता है। लेकिन दोनों में से किसी को भी पता नहीं होता है कि दूसरा भी कुछ खास प्लान कर रहा है। बाद में दोनों मिलने का फैसला करते हैं। 

विज्ञापन
Trending Videos

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Serial Update Will Abhira and Armaan Celebrate Wedding anniversary Amid Family Row
सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' स्टोरी अपडेट - फोटो : इंस्टाग्राम@starplus

अभिरा से मिलने नहीं जा पाता है अरमान 
अरमान जब अभिरा से मिलने के लिए निकल रहा होता है तभी विद्या (अरमान की मां) बेहोश हो जाती है। विद्या का बीपी किसी वजह से बढ़ जाता है। ऐसे में अरमान को विद्या के पास रहना पड़ता है। लेकिन अभिरा मिलने वाली जगह पर अरमान का इंतजार कर रही होती है। क्या अरमान, अभिरा से मिल पाएगा? यह आने वाले एपिसोड में पता चलेगा। 

सीरियल की टीआरपी भी बढ़ी
सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ 46वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में टॉप 5 में जगह बनाने में कामयाब रहा। इसका फैमिली ड्रामा दर्शकों को पसंद आ रहा है। 46वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में इसे 1.9 की टीआरपी मिली है। सीरियल में अभिरा और अरमान की जोड़ी भी दर्शकों को पसंद आती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed