फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Yash Touching Gesture For Pregnant Kiara Advani Wins Everyone Heart During Toxic Shooting

Yash: ‘टॉक्सिक’ को-स्टार कियारा की प्रेग्नेंसी का पता चलने पर यश ने किया था कुछ ऐसा, अब हर कोई कर रहा तारीफ

Wed, 18 Jun 2025 01:29 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Wed, 18 Jun 2025 01:29 AM IST
सार

Kiara Advani Pregnancy: प्रेग्नेंट कियारा आडवाणी के लिए ‘टॉक्सिक’ की शूटिंग के दौरान यश ने कुछ ऐसा किया था, जिसने सभी का दिल जीत लिया था। जानिए ऐसा क्या किया था यश ने।

विज्ञापन
Yash Touching Gesture For Pregnant Kiara Advani Wins Everyone Heart During Toxic Shooting
यश और कियारा आडवाणी - फोटो : इंस्टाग्राम- @thenameisyash और @kiaraaliaadvani

विस्तार

साउथ सुपरस्टार यश इन दिनों अपनी फिल्म ‘रामायण’ को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। इसके अलावा यश अपनी एक और फिल्म ‘टॉक्सिक’ की भी शूटिंग कर रहे हैं। टॉक्सिक में यश के साथ अभिनेत्री कियारा आडवाणी प्रमुख भूमिका में नजर आएंगी। कियारा आडवाणी की प्रेग्नेंसी का पता चलने पर यश ने कुछ ऐसा किया था, जो अब मीडिया के सामने आया है। अब यश के इस काम का पता चलने के बाद हर कोई उनके इस गेस्चर की तारीफ कर रहा है।

विज्ञापन

यश ने बेंगलुरु से मुंबई शिफ्ट कर दी थी शूटिंग
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यश ने अपनी ‘टॉक्सिक’ की को-स्टार कियारा आडवाणी की प्रेग्नेंसी के बारे में पता चलने के तुरंत बाद ‘टॉक्सिक’ डायरेक्टर गीतू मोहनदास और प्रोड्यूसर वेंकट के. नारायण से शूटिंग के सारे अरेंजमेंट और पूरी शूटिंग को बेंगलुरु से मुंबई शिफ्ट करने को कहा था। यश ने भी निर्माताओं के साथ सहयोग किया और मुंबई में एक बेहतर और शानदार शूटिंग की व्यवस्था मुहैया कराई। जिससे फिल्म के निर्माताओं का खर्च भी काफी हद तक बच गया। हालांकि यह काफी समय पहले हुआ था, लेकिन यह हाल ही में मीडिया में लीक हुआ है।

विज्ञापन

फरवरी में कियारा ने की थी प्रेग्नेंसी अनाउंस
कियारा आडवाणी ने इसी साल फरवरी में अपने फैंस के साथ अपनी प्रेग्नेंसी की गुड न्यूज साझा की थी। उस वक्त कियारा ‘टॉक्सिक’ के साथ-साथ ऋतिक रोशन की ‘वॉर 2’ की भी शूटिंग कर रही थीं। हालांकि, प्रेग्नेंसी के बाद कियारा ने इसी साल हुए मेट गाला में हिस्सा लिया था। कियारा बेबी बंप के साथ मेट गाला के रेड कार्पेट पर उतरी थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ेंः Vijay Deverakonda: विजय देवरकोंडा ने दीं धनुष की ‘कुबेर’ को शुभकामनाएं, रश्मिका को बताया अपना पसंदीदा कलाकार

‘रामायण’ में रावण के किरदार में नजर आएंगे यश
यश की बात करें तो वो ‘टॉक्सिक’ के अलावा नितेश तिवारी की मायथोलॉजी फिल्म ‘रामायण’ में भी नजर आएंगे। यश रामायण में रावाण की भूमिका में दिखाई देंगे। फिल्म की शूटिंग चल रही है। ‘रामायण’ दो पार्ट में रिलीज होगी, जिसका पहला पार्ट अगले साल 2026 में रिलीज होने की संभावना है। वहीं यश की ‘टॉक्सिक’ जो पहले इसी साल रिलीज होनी थी, फिलहाल आगे बढ़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed