Amitabh-Rekha: जब यश चोपड़ा ने अमिताभ को लेकर किया था खुलासा, कहा- जया उनकी पत्नी और रेखा उनकी गर्लफ्रेंड
Amitabh Bachchan and Rekha: फिल्म 'सिलसिला' की कहानी जैसी पर्दे पर थी वैसी ही असल जिंदगी में भी थी। फिल्म में अमिताभ बच्चन और रेखा ने अदाकारी की थी। इन लोगों के रिश्ते के बारे में यश चोपड़ा ने खुलासा किया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड की कई फिल्में ऐसी हैं जो वही कहानी दिखाती हैं, जो असल जिंदगी में होती है। इन्हीं फिल्मों में से एक थी यश चोपड़ा की फिल्म 'सिलसिला (1981)'। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, जया बच्चन और रेखा थीं। फिल्म में लव ट्राएंगल दिखाया गया था। फिल्म में जो कहानी दिखाई गई थी वह बहुत हद तक असल जिंदगी में भी थी। उस वक्त अमिताभ बच्चन और रेखा के रिश्ते को लेकर अफवाहें थीं। यह अफवाहें तब और बढ़ गई थीं, जब फिल्म निर्माता यश चोपड़ा ने 2010 में बीबीसी को दिए इंटरव्यू में कहा था कि रेखा अमिताभ की 'गर्लफ्रेंड' हैं और जया बच्चन उनकी पत्नी हैं।
पर्दे पर थी असल जिंदगी
यश चोपड़ा ने इंटरव्यू में कहा था कि सिलसिल फिल्म को बनाना जैसे किसी टाइट रस्सी पर चलना था। उन्होंने कहा 'मैं हमेशा से डरा हुआ था क्योंकि मैं असली जिंदगी को पर्दे पर ला रहा था।' अमिताभ बच्चन ने असल जिंदगी में जया बच्चन से शादी की और खबरें बताती हैं कि वह कथित तौर पर रेखा के साथ भी जुड़े हुए थे।
यह खबर भी पढ़ें: Lauren Gottlieb: शादी के बाद मुंबई लौटीं 'एबीसीडी' की एक्ट्रेस, नाचते हुए पैपराजी को दिखाई अंगूठी, देखें
शूटिंग के दौरान कुछ भी हो सकता था
फिल्म की कास्टिंग पहले से ही विवादों में थी। फिल्म निर्माता ने माना कि फिल्म की शूटिंग के दौरान कुछ भी हो सकता था। उन्होंने कहा 'वे एक साथ काम कर रहे थे। जया उनकी पत्नी थीं और रेखा उनकी गर्लफ्रेंड। यही कहानी असल जिंदगी में भी थी।'
अमिताभ बच्चन ने नहीं की शिकायत
बीबीसी के इंटरव्यू के प्रसारित होने के बाद कयास लगाए गए कि अमिताभ बच्चन यश चोपड़ा के बयान की वजह से परेशान थे। हालांकि बीबीसी एशियन नेटवर्क ने अमिताभ बच्चन की तरफ से किसी भी शिकायत से इंकार किया। सिलसिला फिल्म की कहानी असल जिंदगी और पर्दे पर की कहानी एक जैसी थी। यह फिल्म साल 1981 में बॉक्स ऑफिस पर तो अच्छा नहीं कर सकी थी लेकिन इसकी आज भी सराहना होती है। फिल्म में गानों की खूब तारीफ हुई। इसके अलावा अमिताभ और रेखा के मिलने को सराहा गया।