फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   ABCD Star Lauren Gottlieb Flaunts Wedding Ring As She Reaches Mumbai After marriage

Lauren Gottlieb: शादी के बाद मुंबई लौटीं 'एबीसीडी' की एक्ट्रेस, नाचते हुए पैपराजी को दिखाई अंगूठी, देखें

Mon, 23 Jun 2025 10:34 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Mon, 23 Jun 2025 10:34 AM IST
सार

Lauren Gottlieb Viral Video: शादी करने के बाद लॉरेन गॉटलिब मुंबई आ गई हैं। वह मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं हैं। उन्होंने पैपराजी को कई पोज दिए हैं। यह वीडियो वायरल हो रहा है। देखें।

विज्ञापन
ABCD Star Lauren Gottlieb Flaunts Wedding Ring As She Reaches Mumbai After marriage
लॉरेन गॉटलिब - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड की फिल्म 'एबीसीडी; एनी बडी कैन डांस' में बेहतरीन अदाकारी के लिए मशहूर अभिनेत्री लॉरेन गॉटलिब ने 11 जून को लंबे समय तक पार्टनर रहे टोबियास जोन्स से शादी की है। दोनों की शादी निजी समारोह में हुई, जिसमें उनके दोस्त और करीबी थे। लॉरेन गॉटलिब ने अपनी शादी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं। उन्होंने अपनी शादी से लोगों को हैरान कर दिया। अब वह मुंबई लौटी हैं।

विज्ञापन

एयरपोर्ट पर झूमती नजर आईं लॉरेन गॉटलिब
हाल ही में लॉरेन गॉटलिब मुंबई लौटीं हैं। वह मुंबई के एयरपोर्ट पर नजर आईं। एयरपोर्ट पर गॉटलिब मुंबई फ्लोरल टॉप और नैवी पैंट में नजर आईं। इस दौरान वह अपनी खुशी रोक नहीं पाईं। उन्होंने पैपराजी को अपनी चमचमाती अंगूठी दिखाई और कई पोज दिए। उनकी मुस्कान और उनके अंदाज ने बता दिया कि वह शादी को लेकर बहुत उत्साहित हैं। जब फोटोग्राफर ने उन्हें बधाई दी, तो वह खुशी से झूम उठीं और उन्होंने कैमरों की तरफ हाथ दिखाया।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


विज्ञापन
विज्ञापन

2023 में की थी सगाई
लॉरेन गॉटलिब ने निर्देशक टोबियास जोन्स से साल 2023 में सगाई की थी। इसके बाद दोनों ने 11 जून को शादी की। शादी में बहुत करीबी लोग ही शामिल हुए। लॉरेन फिल्म एबीसीडी में अपने बेहतरीन किरदार के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स से अपनी शादी की बात बताई। उन्होंने इस दिन को एक सपने के सच होने जैसा बताया।

View this post on Instagram

A post shared by Lauren Gottlieb (@laurengottlieb)


विज्ञापन

शादी पर लिखी बेहतरीन पोस्ट
अपनी शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए लॉरेन गॉटलिब ने लिखा 'मिस्टर एंड मिसेज जोन्स 11 जून 2025 को हमने टुस्कन हिलटॉप पर अपने खुले दिल से एक दूसरे का होने का वादा किया। हमने हमेशा इस प्यार को महसूस किया। जिंदगी में बस यही प्यार मिला। हमें लगा कि हम एक दूसरे को पाकर घर आ गए हैं। हमने एक दूसरे से शादी करने का फैसला किया। यह हमारी जिंदगी का सबसे अच्छा दिन था। यह ऐसा था जैसा हमने सपने में देखा था।'

यह खबर भी पढ़ें: Vijay Deverakonda: मुश्किल में साउथ के एक्टर विजय देवरकोंडा, इस आरोप में दर्ज हुई शिकायत

कौन हैं लॉरेन गॉटलिब?
आपको बता दें कि लॉरेन गॉटलिब एक अमेरिकी डांसर और अभिनेत्री हैं। वह बॉलीवुड के जरिए भारत में लोकप्रिय हुईं। उन्होंने 'सो यू थिंक यू कैन डांस' से अपनी यात्रा शुरू की। बाद में डांस मूवी 'एबीसीडी: एनी बॉडी कैन डांस' में अभिनय किया। वह 'झलक दिखला जा' में फाइनलिस्ट भी थीं और बाद में जज के रूप में वापस आईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed