फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   World Economic Forum 2026 is set to begin in Davos with Jon Batiste concert performance

स्विट्जरलैंड की वादियों में गूंजेंगे जोनाथन बैटिस्ट के सुर; दावोस में WEF के शुभारंभ से पहले होगी प्रस्तुति

Mon, 19 Jan 2026 09:20 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 19 Jan 2026 09:20 AM IST
सार

World Economic Forum 2026: स्विट्जरलैंड के दावोस में होने वाले वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) 2026 की वार्षिक बैठक का उद्घाटन समारोह संगीत के साथ होगा। ग्रैमी पुरस्कार विजेता संगीतकार जोनाथन बैटिस्ट इसमें परफॉर्म करेंगे।

विज्ञापन
World Economic Forum 2026 is set to begin in Davos with Jon Batiste concert performance
जोनाथन बैटिस्ट - फोटो : एएनआई

विस्तार

वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) की वार्षिक मीटिंग 19 जनवरी को दावोस में शुरू होने वाली है। इस सालाना बैठक की शुरुआत औपचारिक भाषणों या पॉलिसी ब्रीफ के बजाय एक म्यूजिकल कॉन्सर्ट के साथ होने वाली है। दावोस में होने वाले डब्ल्यूईएफ का शुभारंभ स्विट्जरलैंड की वादियों में अमेरिकी बैंड लीडर जोनाथन बैटिस्ट के सुरों के साथ होगा। वे इसमें परफॉर्म करेंगे।

विज्ञापन


ये हस्तियां करेंगी परफॉर्म
वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) की ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार, ओपनिंग नाइट में इकोनॉमी, टेक्नोलॉजी और दुनिया की राजनीति जैसे ग्लोबल मुद्दों पर चर्चा शुरू होने से पहले एक वेलकमिंग माहौल बनाने के लिए संगीत परफॉर्मेंस से शुरुआत होगी। वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के ओपनिंग कॉन्सर्ट में महलर चैंबर ऑर्केस्ट्रा के साथ मशहूर वायलिन वादक रेनॉड कैपुकोन भी होंगे। ग्रैमी विजेता जॉन बैटिस्ट भी खास परफॉर्मेंस देंगे। कलाकार और टेक्नोलॉजिस्ट रोनेन टैंचम एक डिजिटल विजुअल डिस्प्ले पेश करेंगे, जो रियल टाइम में म्यूजिक के साथ बदलता रहेगा।
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: रानी मुखर्जी ने शाहरुख खान को बताया अपना आदर्श, 'मर्दानी 3' एक्ट्रेस के लिए क्या हैं सच्ची दोस्ती के मायने?
विज्ञापन
विज्ञापन


क्लासिकल म्यूजिक और मॉडर्न डिजिटल का दिखेगा संगम  
इस साल मीटिंग की थीम 'बातचीत की भावना' है। इसका मकसद नेताओं, एक्सपर्ट्स और बिजनेस हेड को डिबेट और मीटिंग में हिस्सा लेने से पहले एक-दूसरे की बात सुनने के लिए बढ़ावा देना है। कॉन्सर्ट में क्लासिकल म्यूजक को मॉडर्न डिजिटल विजुअल्स के साथ भी मिलाया जाएगा। ऑर्केस्ट्रा की परफॉर्मेंस को म्यूजिशियन के पीछे एक बड़ी स्क्रीन पर एआई-बेस्ड इमेज के साथ मैच किया जाएगा। ये विजुअल्स म्यूजिक की आवाज और रिदम पर रिएक्ट करेंगे।

जॉन बैटिस्ट की परफॉर्मेंस से खास होगा शुभारंभ
इसके बाद जॉन बैटिस्ट का कॉन्सर्ट होगा। वह जैज, सोल, क्लासिकल और गॉस्पेल जैसे अलग-अलग म्यूजिक स्टाइल को मिलाने के लिए जाने जाते हैं। उम्मीद है कि उनकी प्रस्तुति WEF के शुभारंभ को खास बनाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed