फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   women handle domestic responsibilities because of their nature say perfect family star Seema Pahwa

महिलाओं के घर पर काम करने पर सीमा पाहवा ने कही ये बात, पति मनोज ने जताई सहमति

Sat, 06 Dec 2025 07:28 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 06 Dec 2025 07:28 PM IST
सार

Seema Pahwa On Gender: सीमा पाहवा और मनोज पाहवा ने बताया है कि महिला और पुरुष क्यों अलग-अलग तरह से काम करते हैं।

विज्ञापन
women handle domestic responsibilities because of their nature say perfect family star Seema Pahwa
मनोज पाहवा, सीमा पाहवा - फोटो : यूट्यूब

विस्तार

सीमा पाहवा और मनोज पाहवा सीरीज 'परफेक्ट फैमिली' को लेकर सुर्खियों में हैं। इसमें दोनों ने एक साथ काम किया है। शो की चर्चा के बीच असल जिंदगी में कपल ने जेंडर रोल के बारे में बात की है। सीमा पाहवा के मुताबिक महिलाओं का घर में काम करना कोई गलत बात नहीं है। मनोज पाहवा ने भी इस बात से सहमति जताई है। आइए जानते हैं दोनों ने क्या कहा है?
विज्ञापन

women handle domestic responsibilities because of their nature say perfect family star Seema Pahwa
सीमा पाहवा - फोटो : इंस्टाग्राम
पुराने जमाने से है अलग-अलग जिम्मेदारी
डिजिटल कमेंट्री से बातचीत में सीमा पाहवा ने कहा कि महिला-पुरुष की अलग-अलग जिम्मेदारी पुराने जमाने से है। उनके मुताबिक मर्दों का बाहर जाकर काम करना और महिलाओं का घर पर रह कर काम करना उनकी प्रकृति के हिसाब से है। उन्होंने कहा 'महिला कोमल प्रकृति की होती है। वह पैदाइशी मां होती है। घर की जिम्मेदारी लेना उसके लिए अपने आप आसान होता है।'

सीमा पाहवा ने संभाली घर की जिम्मेदारी
सीमा पाहवा ने कहा कि मनोज पाहवा से शादी के बाद उन्होंने घर की जिम्मेदारी संभाली। उन्होंने सास-ससुर का ख्याल रखना शुरू किया। उन्होंने इसका विरोध नहीं किया। वह यह काम मजबूरी के तहत नहीं कर रहीं, बल्कि उन्हें इसमें संतुष्टि मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

women handle domestic responsibilities because of their nature say perfect family star Seema Pahwa
मनोज पाहवा - फोटो : इंस्टाग्राम
महिलाएं घर पर रहती थीं
इसी बातचीत में मनोज पाहवा ने कहा यह परंपरा हजारों वर्षों से बनी हुई है। उन्होंने कहा 'जब कोई आदमी शिकार पर जाता था, तो महिलाएं घर पर बच्चों का देखभाल करती थीं। आदमी ही शिकार पर जाता था और खाने का इंतजाम करता था।'

जापान में फैंस से मिले प्यार पर हैरान हुए प्रभास, राजामौली ने लिखी भावुक पोस्ट; एक्टर ने फिल्ममेकर को किया याद


मनोज पाहवा का बयान
मनोज पाहवा ने कहा 'जेनेटिक बिहेवियर बदलने में हजारों साल लगते हैं। अब हम कुछ ऐसे उदाहरण देख रहे हैं कि महिलाओं का करियर अच्छा चल रहा है और पुरुष घर पर बैठे रहते हैं।'

पंकज त्रिपाठी हैं सीरीज के निर्माता
सीरीज 'परफेक्ट फैमिली' 27 नवंबर को यूट्यूब पर रिलीज हुई थी। इसमें मनोज पाहवा, सीमा पाहवा के अलावा गुलशन देवैया और नेहा धूपिया हैं। इसके निर्माता पंकज त्रिपाठी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed