फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ali Fazal Joins Cast of Mani Ratnam Kamal Haasan Thug Life starring Trisha Krishnan Dulquer Salmaan Jayam Ravi

Thug Life: कमल हासन की 'ठग लाइफ' से जुड़ा 'गुड्डू भैया' का नाम, फिल्म का हिस्सा बनकर खुश हैं अली

Thu, 09 May 2024 07:41 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 09 May 2024 07:41 AM IST
सार

यह फिल्म मणिरत्नम और हासन द्वारा लिखी गई है और राज कमल फिल्म्स इंटरनेशनल, मद्रास टॉकीज और रेड जाइंट मूवीज द्वारा निर्मित है। ऑस्कर, बाफ्टा, गोल्डन ग्लोब और ग्रैमी विजेता संगीतकार  एआर रहमान संगीत देंगे।
 

विज्ञापन
Ali Fazal Joins Cast of Mani Ratnam Kamal Haasan Thug Life starring Trisha Krishnan Dulquer Salmaan Jayam Ravi
अली फजल, ठग लाइफ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'ठग लाइफ' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म की शूटिंग तेजी से दिल्ली में चल रही है। मणिरत्नम के निर्देशन में बन रही फिल्म 'ठग लाइफ' पर लगातार नई जानकारियां सामने आ रही हैं। हाल ही में, अब खबर आ रही है कि अली फजल भी इस फिल्म का हिस्सा बने हैं। आइए जानते हैं कि मामला क्या है।
विज्ञापन


फिल्म को लेकर फैंस हैं उत्साहित
यह फिल्म मणिरत्नम और हासन द्वारा लिखी गई है और राज कमल फिल्म्स इंटरनेशनल, मद्रास टॉकीज और रेड जाइंट मूवीज द्वारा निर्मित है। ऑस्कर, बाफ्टा, गोल्डन ग्लोब और ग्रैमी विजेता संगीतकार  एआर रहमान संगीत देंगे।
विज्ञापन


फिल्म का हिस्सा बनकर खुश हैं अली
फिल्म का हिस्सा बनने पर अली फजल ने कहा, "मैं 'ठग लाइफ' के लिए मणि-सर की फिल्म का हिस्सा बनकर काफी खुश हूं और मैं केवल यही आशा कर सकता हूं कि मैं इस कैनवास में अपने अभिनय से दर्शकों को प्रसन्न कर पाऊं। कमल हासन-सर के साथ काम करना और इस पर उनके साथ नोट्स साझा करना भी सम्मान की बात है। भारतीय सिनेमा के दो दिग्गजों के साथ सहयोग करने का अवसर सुखद रहा है। मुझे यह भूमिका सौंपने के लिए मैं मणि-सर का बहुत आभारी हूं और इसे पर्दे पर जीवंत करने के लिए उत्सुक हूं।''
विज्ञापन
विज्ञापन


ये कलाकार आएंगे नजर
अपनी पत्नी ऋचा चड्ढा के साथ फजल प्रोडक्शन कंपनी पुशिंग बटन्स चलाते हैं, जो सनडांस-विजेता " गर्ल्स विल बी गर्ल्स " के साथ लॉन्च हुई थी। वहीं बात करें ठग लाइफ की तो मणिरत्नम द्वारा निर्देशित 'ठग लाइफ' एक एक्शन ड्रामा है, जिसमें कमल हासन मुख्य भूमिका में हैं। कथित तौर पर कमल ने फिल्म में तीन भूमिकाएं निभाई हैं, जिसे उन्होंने मणिरत्नम के साथ मिलकर लिखा है। इस फिल्म के जरिए 36 साल बाद कमल हासन और मणिरत्नम दोबारा साथ काम कर रहे हैं। वहीं फिल्म के कलाकारों की बात करें तो 'ठग लाइफ' में कमल हासन, जोजू जॉर्ज और अभिरामी के अलावा तृषा, ऐश्वर्या लक्ष्मी, जयम रवि नास्सर, गौतम कार्तिक जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। 
 

Mohammad Rasoulof: कान से पहले मोहम्मद रसूलोफ को तगड़ा झटका, ईरानी अदालत ने सुनाई आठ साल की सजा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed