फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Vivek Gomber film court was sent to Oscars he hope for getting work but had to sit idle for 18 months

Vivek Gomber: ऑस्कर में भेजी गई थी इस अभिनेता की फिल्म, काम मिलने की थी उम्मीद, लेकिन 18 महीने खाली बैठना पड़ा

Thu, 09 May 2024 08:49 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Thu, 09 May 2024 08:49 AM IST
सार

एक साक्षात्कार में विवेक ने बताया कि उनके पास 18 महीने तक काम ही नहीं था। डेढ़ साल खाली बैठे रहना वाकई में परेशान करने वाली चीज थी। 

विज्ञापन
Vivek Gomber film court was sent to Oscars he hope for getting work but had to sit idle for 18 months
विवेक गोम्बर - फोटो : विवेक गोम्बर

विस्तार

साल 2015 में एक फिल्म आई थी- 'कोर्ट', जिसका निर्देशन चैतन्य तम्हाने ने किया था। यह फिल्म भारत की ओर से ऑस्कर में भी भेजी गई थी। फिल्म में अभिनय करने वाले विवेक गोम्बर इस बात से काफी उत्साहित थे और उन दिनों उन्हें लग रहा था कि उनकी किस्मत का ताला खुल चुका है। उन्हें कुछ अच्छा काम मिलने की उम्मीद थी, लेकिन हो नहीं सका।

विज्ञापन


Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर आखिरी दिन गिन रही 'बड़े मियां छोटे मियां', मैदान का जादू भी बेअसर
विज्ञापन


विवेक को लगने लगा था कि कहीं कुछ गलत तो नहीं कर दिया
हाल ही में, इंडियन एक्सप्रेस को दिए एक साक्षात्कार में विवेक ने बताया कि उनके पास 18 महीने तक काम ही नहीं था। डेढ़ साल खाली बैठे रहना वाकई में परेशान करने वाली चीज थी। इतने खाली समय ने उन्हें यह सोचने पर मजबूर कर दिया कि कहीं उन्होंने कुछ गलत तो नहीं कर दिया है?
विज्ञापन
विज्ञापन


शोएब-दीपिका ने देखा सच का भूत! डर के मारे हालत हुई खराब

मुश्किल भरा था 2016
विवेक ने बताया कि साल 2016 काफी मुश्किल भरा था। इसके बाद उन्होंने एक नाटक पर काम शुरू किया और तभी उनसे 'सर' फिल्म के मुख्य किरदार रोहेना गेरा के लिए संपर्क किया गया। विवेक ने ऑडिशन की तैयारी शुरू की और रोल पाने में कामयाब भी रहे।

Heeramandi: संजय लीला भंसाली की सादगी पर फिदा हैं मनीषा, बोलीं- मेरे लिए आज भी वे 'खामोशी' वाले एसएलबी हैं

विवेक गोम्बर की फिल्में
विवेक ने 'कोर्ट' और 'सर' के अलावा 'द प्रेसिडेंट इज कंमिग', 'द लैटर्स' और 'द डिसाइपल' में भी काम किया है। उन्होंने वेब सीरीज 'लुटेरे', 'बॉम्बे बेगम्स', 'ए सुटेएबल बॉय' में भी काम किया है। उनकी फिल्म 'कोर्ट' और 'सर' को तो खूब सराहना मिली ही थी, इसके साथ-साथ 'द डिसाइपल' की भी जमकर चर्चा हुई थी। विवेक की फिल्में लीक से हटकर होती है और उनमें कुछ नया देखने को मिलता है।

Vijay Deverakonda: कभी रेंट के पैसे नहीं थे आज हैं करोड़ों के मालिक, जानिए फर्श से अर्श तक कैसे पहुंचे विजय

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed