फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   who is varunn jain gia manek wedding photos gopi bahu husband age gap love story

Gia Manek Wedding: कौन हैं वरुण जैन? जिनसे संस्कारी ‘गोपी बहू’ ने रचाई शादी, इंटरनेट पर छाईं कपल की तस्वीरे

Thu, 21 Aug 2025 02:26 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Thu, 21 Aug 2025 02:26 PM IST
सार

Who Is Varun Jain?: टीवी की गोपी बहू जिया मानेक ने अभिनेता वरुण जैन के साथ शादी कर ली है। कपल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। आइए आपको बताते हैं आखिर कौन हैं वरुण जैन।

विज्ञापन
who is varunn jain gia manek wedding photos gopi bahu husband age gap love story
जिया मानेक - फोटो : इंस्टाग्राम- @gia_manek

विस्तार

टीवी एक्ट्रेस जिया मानेक जिन्हें छोटे पर्दे पर ‘साथ निभाना साथिया’ की संस्कारी ‘गोपी बहू’ के किरदार से घर-घर में पहचान मिली, अब अपने असली जीवन की नई पारी शुरू कर चुकी हैं। लंबे समय तक निजी जिंदगी को पर्दे से दूर रखने वाली जिया ने आखिरकार अपने जीवनसाथी की झलक फैंस के साथ शेयर कर दी। उन्होंने अभिनेता वरुण जैन के साथ सात फेरे लेकर नए रिश्ते की शुरुआत कर ली है।
विज्ञापन


इंस्टाग्राम पर शेयर किया पोस्ट
जिया ने अपने इंस्टाग्राम पर शादी की पहली तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा – 'ईश्वर की कृपा और गुरुजनों के आशीर्वाद के साथ हमने अपनी दोस्ती को जीवनभर के रिश्ते में बदल दिया है। अब हम सिर्फ साथी नहीं बल्कि पति-पत्नी हैं।' 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Gia Manek (@gia_manek)


कौन हैं जिया मानेक के पति वरुण जैन?
टीवी दर्शकों के लिए वरुण जैन कोई नया चेहरा नहीं हैं। उन्होंने ‘दीया और बाती हम’ में मोहित राठी का किरदार निभाकर लोकप्रियता हासिल की थी। इसके अलावा ‘काली- एक अग्निपरीक्षा’, ‘मेरे अंगने में’, ‘पहरेदार पिया की’ और ‘रिश्ता लिखेंगे हम नया’ जैसे धारावाहिकों में भी वे नजर आ चुके हैं। वरुण मॉडलिंग से एक्टिंग की दुनिया में आए और फिलहाल सोशल मीडिया पर भी खासे सक्रिय रहते हैं। उनके इंस्टाग्राम पर हजारों फॉलोअर्स हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Varunn Jain (@varunnjain)




ये खबर भी पढ़ें: Sohail Khan: सीमा सजदेह के साथ तलाक के बाद पहली बार बोले सोहेल खान, डिवोर्स की असली वजह का किया खुलासा

उम्र का फासला भी बना चर्चा का विषय
जिया और वरुण की जोड़ी को लेकर एक और दिलचस्प बात सामने आई है – दोनों की उम्र में पांच साल का अंतर है। 18 फरवरी को जन्मी जिया ने इस साल 39वां जन्मदिन मनाया, जबकि वरुण 15 अप्रैल 1991 को जन्मे और फिलहाल 34 साल के हैं। 

दोस्ती से शुरू हुई प्रेम कहानी
दोनों की मुलाकात टीवी शो ‘तेरा मेरा साथ रहे’ के दौरान हुई थी। शूटिंग के दौरान दोनों के बीच दोस्ती पनपी, जो समय के साथ गहरी होती गई। शो खत्म होने के बाद भी जिया और वरुण का साथ बना रहा और आखिरकार यही दोस्ती प्यार और अब शादी के बंधन में बदल गई।

फैंस ने दी ढेरों शुभकामनाएं
जैसे ही शादी की तस्वीरें सामने आईं, सोशल मीडिया पर जिया और वरुण की जोड़ी ट्रेंड करने लगी। फैंस ने उन्हें आशीर्वाद और शुभकामनाओं से भर दिया। टीवी इंडस्ट्री के कई सितारों ने भी इस नई जोड़ी को उज्ज्वल भविष्य की दुआएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed