फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Who Is Nandini Gupta Representing India In Miss World 2025

Miss World 2025: कौन हैं नंदिनी गुप्ता? जानिए कैसा रहा कोटा से निकलकर मिस वर्ल्ड के मंच तक का सफर

Sat, 31 May 2025 12:44 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Sat, 31 May 2025 12:44 PM IST
सार

Nandini Gupta in Miss world 2025: पूरे देश की निगाहें इस वक्त नंदिनी गुप्ता पर लगी हैं, जो मिस वर्ल्ड 2025 के फाइनल में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। जानिए कौन हैं नंदिनी और कैसा रहा उनका अब तक का सफर।

विज्ञापन
Who Is Nandini Gupta Representing India In Miss World 2025
नंदिनी गुप्ता - फोटो : इंस्टाग्राम-@nandiniguptaa

विस्तार

72वें मिस वर्ल्ड का ग्रैंड फिनाले आज यानी 31 मई को तेलंगाना के हैदराबाद के हाइटेक्स प्रदर्शनी सेंटर में होगा। ऐसे में एक बार फिर पूरे देश की नजरें नंदिनी गुप्ता पर हैं, जो मिस वर्ल्ड 2025 के फाइनल में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। पूरा देश यही चाहता है कि मिस वर्ल्ड 2025 का ताज भारत की बेटी नंदिनी गुप्ता के सिर पर सजे। ताकि आठ साल बाद भारत को एक नई मिस वर्ल्ड मिले। जानते हैं कौन हैं नंदिनी गुप्ता, जिन पर पूरे देश की उम्मीदें टिकी हुई हैं।

विज्ञापन

राजस्थान के कोटा में हुआ जन्म
नंदिनी गुप्ता का जन्म राजस्थान के कोटा में 13 सितंबर 2003 को सुमित गुप्ता और रेखा गुप्ता के घर हुआ है। कोटा के ही सेंट पॉल सीनियर सेकेंडरी स्कूल से अपनी स्कूलिंग पूरी करने वाली नंदिनी मुंबई के लाला लाजपत राय कॉलेज से बिजनेस मैनेजमेंट में ग्रेजुएशन कर रही हैं।

विज्ञापन


(फोटो@nandiniguptaa)
विज्ञापन
विज्ञापन


19 साल में जीता मिस इंडिया का खिताब
महज 21 साल की नंदिनी गुप्ता पर पूरे देश की निगाहें टिकी हैं। वो भारत को उसका सातवां मिस वर्ल्ड का खिताब दिलाने से सिर्फ एक कदम दूर हैं। नंदिनी इससे पहले साल 2023 में फेमिना मिस राजस्थान और इसी साल सिर्फ 19 साल की उम्र में फेमिना मिस इंडिया का खिबात भी अपने नाम कर चुकी हैं। 

(फोटो@nandiniguptaa)


10 साल की उम्र से बनना चाहती थीं मिस इंडिया
नंदिनी 10 साल की उम्र से ही मिस इंडिया बनना चाहती थीं। फेमिना मिस वर्ल्ड 2023 में जब उनसे पूछा गया था कि क्या वह दुनिया को बदलना चाहेंगी या खुद को बदलना चाहेंगी। तो नंदिनी ने अपने जवाब में कहा था कि मुझे लगता है कि मैं खुद को बदलूंगी क्योंकि, जैसे सराहना घर से होती है और दान घर से शुरू होता है, बदलाव भी भीतर से आता है। इसलिए यदि आपके पास खुद को बदलने की शक्ति है, तो आप दुनिया को बदल सकते हैं।

(फोटो@nandiniguptaa)

इंस्टाग्राम पर हैं 1.37K फॉलोअर्स

नंदिनी गुप्ता सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वो अपनी मॉडलिंग की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। इंस्टाग्राम पर नंदिनी के ऑफिशियल अकाउंट पर 1 लाख से ऊपर 1.37K फॉलोअर्स हैं।

यह खबर भी पढ़ेंः Miss World: ऐश्वर्या से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक, इन 6 महिलाओं ने भारत को दिलाया मिस वर्ल्ड का खिताब


(फोटो- सोशल मीडिया)


अब तक छह बार भारत को मिला है मिस वर्ल्ड का ताज
नंदिनी गुप्ता से पहले भारत में छह बार मिस वर्ल्ड का खिताब आ चुका है। अब नंदिनी से उम्मीद है कि वो सातवीं बार भारत को मिस वर्ल्ड का ताज दिलवाएंगी। भारत की जिन छह सुंदरियों ने मिस वर्ल्ड का ताज पहना है उनमें रीता फारिया (1966), ऐश्वर्या राय (1994), डायना हेडन (1997), युक्ता मुखी (1999), प्रियंका चोपड़ा (2000) और मानुषी छिल्लर (2017) के नाम शामिल हैं। अब आठ साल बाद नंदिनी गुप्ता से फिर से उम्मीदें बंधी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed