फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Who is Farman Khan Actor and Mahakumbh Viral Girl Monalisa Bhonsle Muslim husband

कौन हैं फरमान खान? जिनसे महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा भोसले ने रचाई है शादी; जानिए

Thu, 12 Mar 2026 06:15 PM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Thu, 12 Mar 2026 06:15 PM IST
सार

Who is Monalisa Husband Farman Khan: महाकुंभ से वायरल हुईं मोनालिसा भोसले इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दूसरे धर्म के शख्स फरमान खान से शादी रचाई है। आखिर कौन हैं फरमान? जानिए

विज्ञापन
Who is Farman Khan Actor and Mahakumbh Viral Girl Monalisa Bhonsle Muslim husband
मोनालिसा-फरमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रयागराज महाकुंभ के दौरान माला विक्रेता मोनालिसा ने अपनी खूबसूरत नीली आंखों से खूब सुर्खियां बटोरी थीं। देखते ही देखते सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और वीडियो वायरल हुईं और उन्हें रातोंरात पहचान मिल गई। मोनालिसा की खूबसूरती और आंखों का आकर्षण देख उनके पास फिल्मों के ऑफर आने लगे और अब वे एक्टिंग में सक्रिय हैं। इस बीच बीते दिन यानी बुधवार को मोनालिसा ने अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान खान को अपना हमसफर बना लिया है। दोनों ने हिंदू रीति-रिवाज से शादी की है। मोनालिसा जहां एक्टिंग में सक्रिय हैं, तो फरमान क्या करते हैं? जानिए

विज्ञापन

Who is Farman Khan Actor and Mahakumbh Viral Girl Monalisa Bhonsle Muslim husband
मोनालिसा-फरमान खान - फोटो : पीटीआई

क्या करते हैं मोनालिसा के हमसफर?
मोनालिसा को डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने एक्टिंग में ब्रेक दिया। अब वे माला विक्रेता से अभिनेत्री बन चुकी हैं। वहीं, उनके पति फरमान खान भी अभिनय की दुनिया में सक्रिय हैं। इसकी पुष्टि खुद फरमान ने आज गुरुवार को एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान की। दरअसल, मीडिया ने फरमान से उनके करियर के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि वे भी एक्टर हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हिंदी और साउथ फिल्मों में करते हैं काम
प्रेस कांफ्रेंस के दौरान फरमान ने कहा, 'मैं भी एक्टर हूं। अभी सिनेमा में छोटा-मोटा काम करता हूं। हिंदी, मलयालम और तमिल में काम करता हूं'। मोनालिसा जहां मध्य प्रदेश के खरगोन जिले से हैं। वहीं, उनके पति फरमान खान उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से ताल्लुक रखते हैं। 

कुंभ मेला फेम मोनालिसा की केरल में शादी पर ‘लव जिहाद’ विवाद? ताऊ का दावा - ‘एक्टिंग सिखाने के नाम पर बुलाया’

विज्ञापन

कहीं और मोनालिसा की शादी करने वाले थे माता-पिता?
फरमान के साथ शादी पर मोनालिसा का परिवार खुश नहीं है। वहीं, निर्देशक सनोज मिश्रा ने तो इसे लव जिहाद करार दिया है। इस पर आज मोनालिसा और फरमान ने केरल में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की। बता दें कि दोनों ने केरल में शादी रचाई है। मीडिया से रूबरू होते हुए मोनालिसा ने कहा, 'यह 'लव जिहाद' नहीं है। मैं सभी धर्मों का सम्मान करती हूं और हर धर्म को बराबर मानती हूं। हमारी जो शादी हुई है, वह हिंदू रीति-रिवाज से हुई है'। उन्होंने फरमान को लेकर कहा, 'वे मेरे साथ शादी नहीं करना चाहते थे, मैंने खुद इनसे जबर्दस्ती शादी की। मेरे मम्मी-पापा घर पर किसी दूसरे से शादी करना चाहते थे। वह लड़का मुझे अच्छा नहीं लगा। बुआ का लड़का था वो। मैं बुआ के लड़के से शादी करूंगी तो वो मेरा भाई लगेगा। इसलिए मैंने सोचा मैं उससे शादी नहीं करूंगी'।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed