फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   When ranbir kapoor father rishi kapoor Got Angry on directors Introduced his son said baap hu secretary nahi

Ranbir Kapoor: जब निर्देशक रणबीर से काम कराने के लिए लगाते थे उनके पिता से सिफारिश, ऋषि कपूर जाते थे भड़क

Mon, 23 Sep 2024 01:54 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Mon, 23 Sep 2024 01:54 PM IST
सार

रणबीर कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म रामायण को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म में रणबीर कथित तौर पर भगवान राम की भूमिका निभा सकते हैं। रणबीर के पिता और दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर से कई निर्माता और निर्देशक उनके बेटे से मिलवाने के लिए सिफारिश लगाते थे और कहते थे कि ऋषि अपने बेटे रणबीर से बोले की वह उनकी फिल्म करने के लिए हां कर दें। 

विज्ञापन
When ranbir kapoor father rishi kapoor Got Angry on directors Introduced his son said baap hu secretary nahi
दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर-रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर अपने अभिनय और बेबाकी के लिए काफी प्रसिद्ध थे। वह आज भी अपनी फिल्मों के जरिए अपने प्रशंसकों के दिलों में जिंदा हैं। एक बार जब निर्माता और निर्देशक ऋषि के बेटे रणबीर कपूर से मिलवाने के लिए उन्हें परेशान कर रहे थे और उनसे अनुरोध करते थे कि वे रणबीर को उनकी फिल्मों में काम करने के लिए मना लें, तब उन्हें बहुत गुस्सा आता था। वे उनसे सीधे रणबीर से संपर्क करने के लिए कहते थे, क्योंकि वे रणबीर की ओर से फिल्मों के बारे में फैसला नहीं ले सकते थे। वह निर्माता-निर्देशक की इन बातों से भड़क जाते थे।
विज्ञापन


ऋषि कपूर ने कहा- मैं रणबीर का बाप हूं, सेक्रेटरी नहीं
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक शो के दौरान ऋषि कपूर ने कहा था, “ये तो फक्र की बात है कि कोई मेरे बेटे के बारे में पूछे। हां, लेकिन इस बात का मुझे बड़ा अफसोस होता है कि कुछ निर्माता और निर्देशक मुझे फोन करते हैं और कहते हैं, 'यार, हमारा परिचय करा दो।' तब मैं इन लोगों से जरूर कहता था, 'मैं रणबीर का बाप हूं, उसका सेक्रेटरी नहीं हूं। अगर बात करनी है तो उसे अपनी कहानी बताओ; मुझसे बात करने का क्या मतलब है।''
विज्ञापन


रणबीर अपना फैसला खुद लें- ऋषि
आगे ऋषि ने रणबीर को लेकर कहा था, ''आज की पीढ़ी की सोच अलग है, तो मैंने कहा कि आप (रणबीर) खुद बढ़ोगे, खुद निखरोगे। तुम अपने अनुभव से अपना एक बैंक बनाओगे। तुम खुद ही बढ़ोगे और खुद ही सीखोगे। तुम्हारी कुछ फिल्में कुछ लोग सफल हो सकते हैं, और कुछ नहीं भी। लेकिन आप अपने अनुभवों के आधार पर अपनी नींव खुद बनाएंगे।''
विज्ञापन
विज्ञापन


बेहद अफसोस की बात इतने महान अभिनेता ऋषि कपूर आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी फिल्में और उनकी कहीं बातों के जरिए वह हमेशा हमें प्रेरित करते रहेंगे। दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर का अप्रैल 2020 में 67 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। कैंसर से दो साल की लड़ाई के बाद अभिनेता का अस्पताल में निधन हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed