{"_id":"6681207db8ecbbe5bf0ac883","slug":"when-ram-gopal-varma-was-scared-in-the-flight-because-choreographer-said-your-dead-father-is-here-with-us-2024-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ram Gopal Varma: जब फ्लाइट में डर गए थे राम गोपाल वर्मा, कोरियोग्राफर ने कहा था- आपके मृत पिता यहीं पर हैं","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Ram Gopal Varma: जब फ्लाइट में डर गए थे राम गोपाल वर्मा, कोरियोग्राफर ने कहा था- आपके मृत पिता यहीं पर हैं
Sun, 30 Jun 2024 02:38 PM IST
विशाल वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Sun, 30 Jun 2024 02:38 PM IST
सार
निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने एक हालिया साक्षात्कार में, खुद के साथ घटित हुआ वह डरावना वाकया सुनाया, जिसमें एक कोरियोग्राफर ने उनके पिता की मौत को लेकर अजीब बातचीत की थी।
विज्ञापन
राम गोपाल वर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम @rgvzoomin
विस्तार
निर्देशक राम गोपाल वर्मा अपने यूट्यूब चैनल पर आए दिन कोई न कोई नया वीडियो अपलोड करते रहते हैं। उनके वीडियो में कई ऐसी दिलचस्प बातें सुनने को मिलती हैं, जिन्हें शायद ही पहले कभी सुना गया हो। इसी सिलसिले को जारी रखते हुए अब उनके द्वारा एक नया वीडियो अपलोड किया गया है, जिसमें उन्होंने अलौकिक घटना के बारे में बात की है।
विज्ञापन
कोरियोग्राफर की बात सुनकर हैरान रह गए थे राम गोपाल
राम गोपाल वर्मा ने बताया कि एक बार वो फ्लाइट से चेन्नई की यात्रा कर रहे थे। उसी फ्लाइट में उनके साथ कोरियोग्राफर श्यामक डावर भी मौजूद थे। यात्रा के दौरान श्यामक ने राम गोपाल से सवाल पूछा कि उनके पिता का निधन हो गया है? राम को यह एकदम सामान्य सा सवाल लगा, क्योंकि 15 दिन पहले ही उनके पिता ने दुनिया को अलविदा कह दिया था, इसलिए उन्होंने हां में इसका जवाब दिया। फिर श्यामक कुछ देर तक राम की ओर देखते रहे और बोले कि आपके पिता हमारे साथ यहीं पर हैं। इतना सुनते ही रामू हैरान रह गए।
विज्ञापन
Kalki 2898 AD: उत्तरी अमेरिका में अच्छी कमाई कर रही 'कल्कि 2898 एडी', जानें फिल्म ने किया कितना कलेक्शन
विज्ञापन
गुस्से और डर से भर गए रामू
इस बातचीत से राम गोपाल परेशान हो गए थे। उन्होंने श्यामक से कहा कि वो इस तरह की बातों पर यकीन नहीं करते हैं। इस पर श्यामक ने कहा कि आपके (राम गोपाल के) पिता ने भी इस पर कभी विश्वास नहीं किया और वो आपको लेकर काफी चिंतित हैं। राम ये सोच रहे थे कि आखिर श्यामक को कैसे मालूम है कि उनके पिता मर गए और वो नास्तिक थे। साक्षात्कार में राम गोपाल ने बताया कि उनके भीतर बेबसी, गुस्सा और डर का भाव था।
Bigg Boss OTT 3: अरमान-पायल और कृतिका हुए अलग! बिग बॉस ने कर दिया खेला
राम गोपाल वर्मा की हॉरर फिल्में
राम गोपाल वर्मा अपने अभी तक के करियर में कई हॉरर फिल्में बना चुके हैं। उन्होंने अजय देवगन और उर्मिला मातोंडकर की 'भूत', रेवती की फिल्म 'रात', नाना पाटेकर अभिनीत 'डरना मना है' समेत कई हॉरर फिल्में बनाई हैं। उनकी अन्य हॉरर फिल्मों में फूंक, डरना जरूरी है, आईसक्रीम, डार्लिंग और अज्ञात शामिल हैं।
Nawazuddin Siddiqui: अभिनेता बनने की चाह रखने वालों को नवाज की सीख, कहा- उनकी फिल्मों को नहीं करें नजरअंदाज