फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   When Jaya Bachchan told the difference between daughter and daughter-in-law she also talks about Aishwarya Rai

Jaya Bachchan: जब जया बच्चन ने बताया था बेटी और बहू का फर्क, कहा- ऐश्वर्या के साथ सख्त होने की जरुरत..

Sun, 18 Aug 2024 01:44 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Sun, 18 Aug 2024 01:44 PM IST
सार

जया बच्चन को अक्सर अपनी बहू ऐश्वर्या राय की तारीफ करते हुए सुना जाता है। एक पुराने साक्षात्कार में उन्होंने अपनी बहू के साथ अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की थी।
 

विज्ञापन
When Jaya Bachchan told the difference between daughter and daughter-in-law she also talks about Aishwarya Rai
ऐश्वर्या राय और जया बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम @jaya_bachchan_

विस्तार

बच्चन परिवार पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में बना हुआ है। अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन के रिश्ते को लेकर अफवाह उड़ रही है कि दोनों के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। बच्चन परिवार में जया बच्चन सबसे ज्यादा मुखर रहती हैं। वो अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा बटोरती रहती हैं। बेटे-बहू को लेकर चल रही अफवाहों के बीच उनका एक पुराना साक्षात्कार सामने आया है।

विज्ञापन


बेटी और बहू के अंतर पर कही थी ये बात
कई साल पहले जया बच्चन एनडीटीवी गुड टाइम्स पर एक साक्षात्कार में नजर आई थीं, जिसमें वो बेटी और बहू के फर्क पर बात कर रही थीं। जया ने कहा था कि एक बेटी के तौर पर लड़की अपने माता-पिता को हल्के में ले लेती हैं, लेकिन वो ससुराल में ऐसा नहीं कर सकती हैं।
विज्ञापन


Alain Delon dies: नहीं रहा रुपहले परदे का सबसे सुंदर सितारा, परिवार व बच्चों के बीच घर पर ली अंतिम सांस
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटे और बेटी के साथ सख्त रहती हैं जया
जया बच्चन ने ऐश्वर्या राय के साथ संबंध पर बात करते हुए कहा था कि वो उनकी बहू हैं और उन्हें ऐश्वर्या के साथ सख्त क्यों होना चाहिए? इसी बातचीत में अपने बेटे और बेटी के साथ रिश्ते पर बात करते हुए जया ने कहा था कि वो दोनों के साथ एक सख्त मां की तरह पेश आती हैं और इसी के संदर्भ में वो ऐश्वर्या को लेकर अपनी बात कह रही थीं। बता दें कि जया को कई बार ऐश्वर्या की तारीफ करते हुए देखा गया है।

The Real Review: देखिए द रीयल रिव्यू, ‘स्त्री 2’ को मिले चार स्टार और ‘वेदा’, ‘खेल खेल में’ और ‘शेखर होम’ को?

ऐश्वर्या घर में आती हैं तो बिग बी को लगता हैं श्वेता आ गईं
जया बच्चन एक बार करण जौहर के मशहूर शो 'कॉफी विद करण' में भी आई थीं, जिसमें उन्होंने बताया था कि ऐश्वर्या के घर में आने से अमिताभ बच्चन का खालीपन दूर हो गया था, क्योंकि बेटी श्वेता बच्चन की शादी के बाद से वो खाली-खाली सा महसूस कर रहे थे। ऐश्वर्या को घर में आता देखकर उन्हें लगता है कि श्वेता घर आ रही हैं।

MC Stan: नई चमचमाती एसयूवी कार के मालिक बने रैपर एमसी स्टेन, फैंस के साथ तस्वीरें साझा कर जताई खुशी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed