Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   When Dhurandhar actor Akshaye Khanna Kissed Rumoured Girlfriend Karisma Kapoor Hand At Her Wedding With Sunjay

जब अक्षय खन्ना ने सरेआम चूमा था दुल्हन बनीं करिश्मा कपूर का हाथ; 'धुरंधर' की सक्सेस के बीच पुराना वीडियो वायरल

Sat, 13 Dec 2025 07:53 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 13 Dec 2025 07:53 PM IST
सार

When Akshaye Khanna Kissed Karisma Kapoor: अभिनेता अक्षय खन्ना इन दिनों अपनी फिल्म 'धुरंधर' को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म में उनकी अदाकारी की खूब तारीफ हो रही है। इस बीच एक्टर का एक पुराना वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे करिश्मा कपूर का हाथ चूमते दिख रहे हैं।

विज्ञापन
When Dhurandhar actor Akshaye Khanna Kissed Rumoured Girlfriend Karisma Kapoor Hand At Her Wedding With Sunjay
करिश्मा कपूर-अक्षय खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अक्षय खन्ना इन दिनों फिल्म 'धुरंधर' के लिए तारीफें लूट रहे हैं। रहमान डकैत के रूप में उन्होंने फिल्म में रंग जमा दिया है। इस बीच उनके कई पुराने वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। फिल्म 'धुरंधर' की ताबड़तोड़ कमाई के बीच अक्षय खन्ना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे करिश्मा कपूर के हाथ पर किस करते दिखे हैं। यह वीडियो करिश्मा की शादी के वक्त का है।

विज्ञापन
Trending Videos

एक बार फिर शुरू हुई करिश्मा और अक्षय के कथित अफेयर की चर्चा!
एक वक्त था जब करिश्मा कपूर और अक्षय खन्ना के कथित अफेयर के खूब चर्चे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, करिश्मा के पिता रणधीर कपूर ने विनोद खन्ना के घर पर बेटी का रिश्ता भेजा था। लेकिन करिश्मा की मां बबीता कपूर बीच में आ गईं । उस समय करिश्मा का करियर पीक पर था। बबीता नहीं चाहती थीं कि करियर के इस मुकाम पर करिश्मा शादी करें। अगर बबीता कपूर बीच में ना आतीं तो आज करिश्मा और अक्षय खन्ना की शादी हो जाती। एक पुराने वीडियो ने एक बार फिर करिश्मा और अक्षय खन्ना की पुरानी डेटिंग लाइफ का जिक्र छेड़ दिया है।

सबके सामने अक्षय ने चूमा था करिश्मा कपूर का हाथ
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो करिश्मा कपूर और संजय कपूर की शादी के वक्त का है। इस शादी में अक्षय खन्ना अपने भाई राहुल खन्ना के साथ पहुंचे थे। दुल्हन के रूप में सजी करिश्मा को राहुल खन्ना ने गले लगकर बधाई दी। इसी बीच अक्षय खन्ना आगे बढ़ते हैं और दुल्हन बनी करिश्मा कपूर का हाथ चूमकर उन्हें शादी की बधाई देते हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जबर्दस्त तरीके से वायरल हो रहा है। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by bollywood alert🔵 (@bollywood_alert)


विज्ञापन
विज्ञापन

अक्षय खन्ना और करिश्मा कपूर की पर्सनल लाइफ
अक्षय खन्ना के निजी जीवन की बात करें तो उन्होंने शादी नहीं की है। वहीं, करिश्मा की शादी साल 2003 में बिजनेसमैन संजय कपूर से हुई, मगर 2016 में इनका तलाक हो गया। संजय कपूर अब इस दुनिया में नहीं हैं। 12 जून 2025 को उनका निधन हो गया। करिश्मा कपूर और संजय कपूर के दो बच्चे- बेटी समायरा कपूर और बेटा कियान है।

विज्ञापन

'धुरंधर' का बॉक्स ऑफिस
बात करें फिल्म 'धुरंधर' की तो यह 05 दिसंबर को रिलीज हुई। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अक्षय खन्ना के अलावा रणवीर सिंह, आर माधवन, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल हैं। वहीं, सारा अर्जुन ने इस फिल्म से डेब्यू किया है। कलेक्शन की बात करें तो सैकनिक्ल की रिपोर्ट के अनुसार 'धुरंधर' घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अब तक  271.79  करोड़ रुपये कमा चुकी है। इसका अगला लक्ष्य 300 करोड़ क्लब में शामिल होना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed