फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   What is special in the crocodile eye scene in suriya starrer film Kanguva producer Dhananjayan said this

Kanguva Film: मगरमच्छ की आंख वाले दृश्य में क्या है खास, 'कंगुवा' के निर्माता धनंजयन ने कही यह बात

Sat, 06 Apr 2024 04:39 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: विशाल वर्मा Updated Sat, 06 Apr 2024 04:39 PM IST
सार

जब से फिल्म 'कंगुवा' का टीजर रिलीज हुआ है, तब से दर्शकों के बीच मगरमच्छ की आंख वाले दृश्य की चर्चा हो रही है। इस दृश्य ने दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता पैदा कर दी है।

विज्ञापन
What is special in the crocodile eye scene in suriya starrer film Kanguva producer Dhananjayan said this
सूर्या - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सुपरस्टार सूर्या अपनी आने वाली फिल्म 'कंगुवा' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म का टीजर रिलीज हो चुका है। टीजर देखने के बाद से ही दर्शकों का उत्साह चरम पर है। फिल्म के निर्माता धनंजयन ने टीजर में दिखे मगरमच्छ की आंख वाले दृश्य के बारे में कुछ कमाल की बातें साझा की हैं।

विज्ञापन


मगरमच्छ की आंख वाले दृश्य की जमकर हो रही चर्चा 
जब से फिल्म का टीजर रिलीज हुआ है, तब से दर्शकों के बीच मगरमच्छ की आंख वाले दृश्य की चर्चा हो रही है। इस दृश्य ने दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता पैदा कर दी है। धनंजयन का कहना है कि यह दृश्य किसी महाकाव्य से कम नहीं होने वाला नहीं है। निर्माता के अलावा निर्देशक शिवा भी इसी बात को दोहरा रहे हैं। उनका कहना है कि जब फिल्म में यह दृश्य आएगा, तो लोग इसका जमकर मजा लेंगे। पूरे सिनेमाघर में उत्साह देखने को मिलेगा। दर्शक इसे देखने के लिए इसलिए भी आतुर है, क्योंकि सूर्या खुद इस दृश्य में शामिल हैं। ऐसे में यह एक दमदार सीन होने वाला है।
विज्ञापन

Bahar Aa Chaman Prakash: आ गई नमोशी के प्रोडक्शन की पहली फिल्म, महेश भट्ट ने किया रिव्यू, तारीफ में कही ये बात
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव की वजह से रिलीज में हुई देरी
फिल्म का निर्देशन सिरुथाई शिवा ने किया है। इसका टीजर 19 मार्च, 2024 को जारी किया गया था। टीजर में अभिनेता सूर्या के अलावा बॉबी देओल भी दिखाई दिए थे। फिल्म अप्रैल 2024 में रिलीज होने वाली थी, जिसे लोकसभा चुनाव की वजह से टाल दिया गया। फिल्म कब रिलीज की जाएगी, इसकी घोषणा अभी बाकी है। दर्शकों को यह फिल्म 3डी के साथ-साथ आईमैक्स फॉर्मेट में भी देखने को मिलेगी। एक खास बात यह है कि बॉबी देओल इस फिल्म से अपना साउथ डेब्यू करने जा रहे हैं। फिल्म में सूर्या, कंगुवा और बॉबी देओल, उधिरन की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म को 10 भाषाओं में रिलीज किया जाएगा।
Deepika Padukone: रणवीर या रणबीर? दीपिका पादुकोण किसे मानती हैं बेहतर अभिनेता, अभिनेत्री ने किया था खुलासा

बड़े बजट की फिल्म है 'कंगुवा'
'कंगुवा' एक फैंटसी एक्शन फिल्म है। कहा जा रहा है कि इसे बनाने में 300 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि खर्च की गई है।  फिल्म में सूर्या और बॉबी देओल के अलावा दिशा पाटनी, नटराजन सुब्रमण्यम, योगी बाबू, केएस रविकुमार, रेडिन किंग्सले, कोवई सरला, मारीमुथु, दीपा वेंकट, आनंदराज, रवि राघवेंद्र और जगपति बाबू भी नजर आएंगे।
Political Films: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले देखिए ये पांच बेहतरीन राजनीतिक फिल्में, चढ़ जाएगा राजनीति का बुखार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed