Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Wednesday Season 2 Mickey 17 Mayasabha Arabia Kadali these movies and series will release On OTT this week

OTT Releases This Week: इस हफ्ते OTT पर होगा मनोरंजन का सैलाब, दस्तक देंगी ये दिलचस्प फिल्में और सीरीज

Mon, 04 Aug 2025 07:22 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 04 Aug 2025 07:22 AM IST
सार

OTT This Week: सिनेमाघरों में फिल्में देखने का अलग आनंद है। मगर, फुरसत के पलों में घर बैठे अपनी पसंदीदा फिल्म और सीरीज देखना भी कम दिलचस्प नहीं। इस हफ्ते ओटीटी पर क्या खास है? जानिए 

विज्ञापन
Wednesday Season 2 Mickey 17 Mayasabha Arabia Kadali these movies and series will release On OTT this week
OTT This Week - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यह हफ्ता कुछ खास है। इस हफ्ते रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। सेलिब्रेशन में अगर मनोरंजन का तड़का लग जाए तो सोने पर सुहागा वाली बात हो जाती है। यूं तो थिएटर्स में भी कम विकल्प नहीं, लेकिन परिवार के साथ घर बैठे ओटीटी पर कुछ बढ़िया देखना हो तो विकल्प यहां भी ढेरों हैं। फिर इस हफ्ते तो कुछ नई सीरीज और फिल्में दस्तक दे रही हैं। जानिए इस बार ओटीटी रिलीज के पिटारे में क्या-क्या है?

विज्ञापन
Trending Videos

Wednesday Season 2 Mickey 17 Mayasabha Arabia Kadali these movies and series will release On OTT this week
'वेडनेस 2' - फोटो : सोशल मीडिया

'वेडनेस 2' 
यह सीरीज 06 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। हॉरर कॉमेडी सीरीज के पहले सीजन ने दर्शकों की बीच काफी लोकप्रियता बटोरी थी। बता दें कि दूसरे सीजन को दो हिस्सों में रिलीज किया जा रहा है। पहला पार्ट 06 अगस्त को दर्शकों के बीच पहुंचेगा, वहीं दूसरा पार्ट सितंबर में रिलीज होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

Wednesday Season 2 Mickey 17 Mayasabha Arabia Kadali these movies and series will release On OTT this week
'मिक्की 17' - फोटो : सोशल मीडिया

मिक्की 17 
यह एक साइंस फिक्शन ब्लैक कॉमेडी फिल्म है। इसका निर्देशन बोंग जून हो ने किया है। इसे लिखा भी उन्होंने है और प्रोड्यूस भी उन्होंने किया है। यह एडवर्ड एश्टन के 2022 के उपन्यास मिकी 7 पर आधारित है। 'मिक्की 17' जियो हॉटस्टार पर 07 अगस्त को रिलीज होगी।

विज्ञापन

Wednesday Season 2 Mickey 17 Mayasabha Arabia Kadali these movies and series will release On OTT this week
मायासभा - फोटो : सोशल मीडिया

मायासभाः द राइज ऑफ टाइटन्स
यह तेलुगु भाषा की पॉलिटिकल ड्रामा वेब सीरीज है। इसका निर्देशन देवा कट्टा और किरण जय कुमार ने किया है। 'मायासभा' 07 अगस्त को सोनी लिव पर रिलीज होगी।

Wednesday Season 2 Mickey 17 Mayasabha Arabia Kadali these movies and series will release On OTT this week
सालाकार - फोटो : सोशल मीडिया

सालाकार
यह भारत-पाकिस्तान की थीम पर आधारित एक जासूसी फिल्म है। इसमें मुकेश ऋषि, नवीन कस्तुरिया और मौनी रॉय लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन फारूक कबीर ने किया है। 'सालाकार' 08 अगस्त को जियो हॉटस्टार पर रिलीज होगी।  

Wednesday Season 2 Mickey 17 Mayasabha Arabia Kadali these movies and series will release On OTT this week
अरेबिया कडली - फोटो : सोशल मीडिया

अरेबिया कडली
सत्यदेव और आनंदी अभिनीत यह तेलुगु सीरीज मछुआरों की कहानी पर आधारित है, जो गलती से अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर विदेशी जेल में फंस जाते हैं। कठिन हालातों में जीवटता और उम्मीद का दामन थामे रखने को प्रेरित करने वाली इस सीरीज में नासर, रघु बाबू जैसे दिग्गज स्टार्स भी अहम रोल में हैं। यह  08 अगस्त को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। इसके अलावा 'स्टोलन: हीट ऑफ द सेंचुरी' भी 08 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed