फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Web Series ›   Whos Your Gynac season 2 actress Saba Azad calls for compulsory family life education in schools

Saba Azad: सबा आजाद ने परिवारिक शिक्षा को इसलिए बताया जरूरी, कर दी स्कूलों में अनिवार्य करने की मांग

Mon, 18 May 2026 06:33 PM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Mon, 18 May 2026 06:33 PM IST
सार

Saba Azad On Education: सब आजाद जल्द ही वेब सीरीज 'हू इज योर गाइनैक?' सीजन 2 में नजर आने वाली हैं। इससे पहले उन्होंने इस बात पर जोर दिया है कि स्कूलों में यौन शिक्षा को जरूरी कर दिया जाए।

विज्ञापन
Whos Your Gynac season 2 actress Saba Azad calls for compulsory family life education in schools
सबा आजाद - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड और अभिनेत्री सबा आजाद अपनी अपकमिंग सीरीज 'हू इज योर गाइनैक?' सीजन 2 को लेकर चर्चा में हैं। यह वेब सीरीज 22 मई को रिलीज होने वाली है। इससे पहले सबा आजाद ने महिलाओं के स्वास्थ्य के बारे में बात की है। उन्होंने स्कूलों में यौन शिक्षा को जरूरी करने पर जोर दिया है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यौन शिक्षा लोगों को सोच-समझकर फैसले लेने में मदद कर सकती है।

विज्ञापन

स्कूल में जरूरी हो यौन शिक्षा
एएनआई से बातचीत में सबा आजाद ने कहा 'मुझे लगता है कि स्कूलों में यौन शिक्षा जरूरी होनी चाहिए। सिर्फ प्राइवेट स्कूलों में ही नहीं, बल्कि सभी स्कूलों में। क्योंकि यौन शिक्षा से दिमाग खराब नहीं होता, बल्कि इससे जानकारी मिलती है। आप कुछ भी कह लें, अगर कोई बच्चा जानकारी के साथ बड़ा होता है, तो वह सही फैसले लेगा। इसलिए मुझे लगता है कि यह बहुत जरूरी है कि यह जानकारी सभी को दी जाए।'
उन्होंने कहा इसे देश भर के हर स्कूल के पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाया जाना चाहिए।

Raja Shivaji: सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मराठी फिल्म बनी 'राजा शिवाजी', बॉक्स ऑफिस पर इस मूवी को छोड़ा पीछे

विज्ञापन
विज्ञापन

Whos Your Gynac season 2 actress Saba Azad calls for compulsory family life education in schools
सबा आजाद - फोटो : सोशल मीडिया
महिलाओं पर नहीं होता था शोध
सबा ने आगे कहा 'मुझे लगता है कि जब महिलाओं के स्वास्थ्य की बात आती है, तो हम आम तौर पर कमजोर पड़ जाते हैं। हम न तो इस बारे में बात करते हैं और न ही इस पर शोध करते हैं। 2026 से, हमने आखिरकार महिलाओं पर रिसर्च करना शुरू कर दिया है। पहले, हम पुरुषों पर रिसर्च करते थे और उसे ही महिलाओं पर भी लागू कर देते थे।'
विज्ञापन

Whos Your Gynac season 2 actress Saba Azad calls for compulsory family life education in schools
ऋतिक रोशन, सबा आजाद - फोटो : इंस्टाग्राम@sabazad
स्त्री रोग विशेषज्ञ से ली सलाह
जब सबा से पूछा गया कि उन्होंने इस सीरीज में स्त्री रोग विशेषज्ञ के अपने रोल के लिए कैसे तैयारी की, तो उन्होंने बताया 'मैंने एक स्त्री रोग विशेषज्ञ से सलाह ली थी। मैं उनसे मिली और उन्होंने मुझे बताया कि चीजों का इस्तेमाल कैसे करना है। उन्होंने कुछ खास मेडिकल शब्दों का उच्चारण करना सिखाया। मुझे एक प्रेजेंटेशन भेजा गया था और मैंने उसके लिए पढ़ाई की।'

कब रिलीज होगी सीरीज?
'हू इज योर गाइनैक?' सीजन 2 में सबा आजाद, करिश्मा सिंह, एरॉन अर्जुन कौल, कुणाल ठाकुर और विभा छिब्बर शामिल हैं। यह सीरीज 22 मई को अमेजन एमएक्स प्लेयर पर रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed