फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Web Series ›   web series Raktanchal 2 Trailer released Uttar Pradesh crime will be shown again in the series

Raktanchal 2: ‘रक्तांचल 2’ के ट्रेलर में दिखी सियासत की खूनी झलक, उत्तर प्रदेश को फिर दिखाया अपराध प्रदेश

Tue, 01 Feb 2022 06:03 PM IST
कविता गोसाईंवाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Tue, 01 Feb 2022 06:03 PM IST
सार

वेब सीरीज 'रक्तांचल 2' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस सीरीज में निकितिन धीर, क्रांति प्रकाश झा, माही गिल, आशीष विद्यार्थी और करण पटेल आदि अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

विज्ञापन
web series Raktanchal 2 Trailer released Uttar Pradesh crime will be shown again in the series
रक्तांचल 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

इस बार, रणनीति नहीं, राजनीति होगी। एमएक्स प्लेयर की वेब सीरीज ‘रक्तांचल’ के दूसरे सीजन का पोस्टर और ट्रेलर दोनों यही कहते हैं। रीतम श्रीवास्तव निर्देशित ‘रक्तांचल’ के दूसरे सीजन के कुल नौ एपीसोड होंगे और ये सारे एपीसोड 11 फरवरी से दर्शकों को मुफ्त में उपलब्ध होंगे। जाहिर है सीरीज मुफ्त में देखे वालों को बीच बीच में विज्ञापन भी देखने होंगे। हां, बिना विज्ञापनों के भी एमएक्स प्लेयर वेब सीरीज दिखाता है, लेकिन उसके लिए पैसे लिए जाते हैं। अपराध कथा ‘रक्तांचल 2’ में निकितिन धीर, क्रांति प्रकाश झा, माही गिल, आशीष विद्यार्थी और करण पटेल आदि अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

विज्ञापन

 
उत्तर प्रदेश में 90 के दशक की शुरुआत में घटी सच्ची घटनाओं से प्रेरित ये सीरीज ऐसे समय में रिलीज हो रही है जब राज्य में विधानसभा चुनाव का प्रचार धीरे धीरे चरम पर पहुंच रहा है। ट्रेलर देखकर लगता है कि इस सीरीज को विधानसभा चुनाव के पहले दौर के मतदान के ठीक अगले दिन रिलीज करने की तैयारी ओटीटी संचालकों ने काफी अरसे से कर रखी थी। सीरीज का ट्रेल ही काफी चौंकाने वाला है। उन दिनों उत्तर प्रदेश में अलग अलग राजनीतिक दलों के बीच चल रहे खेल को ये सीरीज काफी सांकेतिक तरीके से दर्शाती है लेकिन सूबे की सियासत समझने वाले इसके काल्पनिक किरदारों में भी सियासत के असली कलाकार खोज रहे हैं।

विज्ञापन

web series Raktanchal 2 Trailer released Uttar Pradesh crime will be shown again in the series
रक्तांचल 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

जानकारी के मुताबिक वेब सीरीज ‘रक्तांचल 2’ उस दौर की कहानी है जब उत्तर प्रदेश की राजनीति की पूरी गतिशीलता बदलने वाली थी। सीरीज की कहानी चार मुख्य पात्रों के हिसाब से आगे बढ़ती है। इसाक मुख्य किरदार है रामानंद का और उसके इशारे पर बदला, छल और सत्ता के खेल की पृष्ठभूमि में सेट है वेब सीरीज ‘रक्तांचल 2’। रामानंद राय के रोल में इस सीरीज में आशीष विद्यार्थी हैं। विजय सिंह का रोल क्रांति प्रकाश झा को मिला है और निकितिन धीर दिखेंगे वसीम खान के रोल में। महिला राजनीतिज्ञ सरस्वती देवी का किरदार माही गिल कर रही हैं।
 
इस सीरीज के अपने अनुभवों के बारे में आशीष विद्यार्थी कहते हैं, "हमने अपने दर्शकों के लिए एक रोमांचक राजनीतिक नाटक बनाया है जो राजनीति की धुंधली दुनिया को उजागर करता है, और मुझे उम्मीद है कि वे हमें उसी प्यार और समर्थन के साथ बरसाएंगे जैसा उन्होंने पिछली बार भी किया था।”

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed