Crime Beat Trailer: 'क्राइम बीट' का ट्रेलर रिलीज, पत्रकार बने साकिब सलीम दिखाएंगे जुर्म की दुनिया का काला सच
हाल ही में वेब सीरीज ‘क्राइम बीट’ का ट्रेलर रिलीज हुआ है। इस सीरीज में एक्टर साकिब सलीम एक क्राइम जर्नलिस्ट की भूमिका में नजर आ रहे हैं। सीरीज में सबा आजाद भी नजर आ रही हैं। जानिए क्या खास है, इस वेब सीरीज में?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जल्द ही एक्टर साकिब सलीम एक वेब सीरीज ‘क्राइम बीट’ में नजर आएंगे। हाल ही में इस सीरीज का ट्रेलर रिलीज हुआ है। साकिब सलीम इसमें एक क्राइम जर्नलिस्ट बने हैं, जो जुर्म की दुनिया का काला सच सामने लाने की कोशिश में लगा हुआ है। जानिए, क्या है इस वेब सीरीज की कहानी? कौन-कौन कलाकार इसमें और नजर आएंगे? साथ ही यह वेब सीरीज कब रिलीज हो रही है?
क्या है सीरीज की कहानी
वेब सीरीज ‘क्राइम बीट’ में दिल्ली की कहानी है। इसमें एक जर्नलिस्ट (साकिब सलीम) है, जो एक मीडिया ग्रुप में क्राइम बीट ज्वाइन करता है। क्राइम से जुड़ी कहानियां सामने लाने के दौरान, उसके हाथ ऐसी स्टोरी लगती है, जो प्रशासन और लोगों को हिलाकर रख सकती है। इस जर्नी में उसे कई तरह की मुश्किलों और धोखे का भी सामना करना पड़ता है। वेब सीरीज में कुछ डायलॉग्स काफी दमदार हैं। वेब सीरीज में एक डायलॉग है, ‘सबका सही और गलत अलग-अलग होते हैं।’ इसी तरह एक डायलॉग है- ‘इन्हें पत्रकारिता की पॉवर का पता नहीं है, पूरी की पूरी दिल्ली पुलिस हिला दूंगा।’ इस तरह के कई और डायलॉग्स सीरीज में हैं, जो दर्शकों को इंप्रेस कर सकते हैं।
विज्ञापन विज्ञापन
ये कलाकार भी आए नजर
सीरीज ‘क्राइम बीट’ में साकिब सलीम के अलावा सबा आजाद, दानिश हुसैन, राजेश तैलंग, आदिनाथ कोठारे और राहुल भट्ट जैसे एक्टर्स भी हैं। इस सीरीज को सुधीर मिश्रा और संजीव कौल ने डायरेक्ट किया है। सीरीज ‘क्राइम बीट’ को कंटेंट फिल्म्स प्रोडक्शन ने प्रोड्यूस किया है।
फरवरी में हो रही है रिलीज
साकिब सलीम स्टारर सीरीज ‘क्राइम बीट’ इस महीने यानी फरवरी में रिलीज होगी। इस सीरीज का प्रीमियर 21 फरवरी 2025 को जी5 पर होगा। साकिब पहले भी कई वेब सीरीज का हिस्सा रहे हैं, साथ ही वह फिल्मों में भी अलग-अलग तरह के किरदार कर चुके हैं।