फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Web Series ›   Vikas Bahl will debut with the web series Sunflower on Zee5

जी5 की इस वेब सीरीज से विकास बहल रखेंगे ओटीटी पर कदम, अगले साल इस महीने में होगी रिलीज

Wed, 14 Oct 2020 09:16 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Wed, 14 Oct 2020 09:16 PM IST
सार

वेब सीरीज का शीर्षक 'सनफ्लॉवर' तय किया गया है।
विकास डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपने करियर की शुरुआत करने जा रहे हैं।
इस वेब सीरीज की कहानी मुंबई में मध्यम वर्गीय एक हाउसिंग सोसायटी की है।

विज्ञापन
Vikas Bahl will debut with the web series Sunflower on Zee5
विकास बहल - फोटो : file photo

विस्तार

देसी ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 ने एक क्राइम कॉमेडी वेब सीरीज की घोषणा की है जिसकी रचना जाने-माने फिल्म निर्माता और निर्देशक विकास बहल करेंगे। इस वेब सीरीज का शीर्षक 'सनफ्लॉवर' तय किया गया है और इसके साथ ही विकास डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपने करियर की शुरुआत करने जा रहे हैं। विकास का नाम इस सीरीज के रचनात्मक विभाग से जुड़ा हुआ है लेकिन इस सीरीज का निर्देशन करने के लिए उन्होंने राहुल सेनगुप्ता का चुनाव किया है।

विज्ञापन


राहुल सेनगुप्ता एक अनुभवी निर्देशक हैं जिन्होंने अभी तक सिर्फ विज्ञापन फिल्मों का ही निर्देशन किया है। यह पहला मौका होगा जब राहुल इस तरह के किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम करेंगे। इस सीरीज के निर्माण कार्य का जिम्मा रिलायंस एंटरटेनमेंट और गुड कंपनी ने उठाया है। इसके निर्माताओं ने अब तक सीरीज में काम करने वाले कलाकारों की कोई जानकारी नहीं दी है। बताया जा रहा है कि अभी तक इसकी सिर्फ पटकथा ही तैयार हुई है। बहुत ही जल्द कलाकारों का भी चयन हो जाएगा।

विज्ञापन

Vikas Bahl will debut with the web series Sunflower on Zee5
विकास बहल - फोटो : file photo

इस सीरीज पर अपना उत्साह व्यक्त करते हुए विकास बहल ने कहा, 'डिजिटल माध्यम पर कोई भी प्रोजेक्ट तैयार करने का यह मेरा पहला मौका है। मुझे लगता है कि यह काफी अच्छा रहेगा कि मैंने अपनी इस सीरीज के लिए जी5 के साथ हाथ मिलाया। यह एक ऐसा प्रोजेक्ट है जो मेरे अंदर तब से उत्साह भर रहा है जब से मेरे दिमाग में इसका विचार आया। अब हमने इसकी पटकथा भी तैयार कर ली है तो उत्साह और भी ज्यादा बढ़ गया है। इस सीरीज के निर्देशन के लिए हमने राहुल सेनगुप्ता को चुना है। वह विज्ञापन फिल्में बनाने वाले दिग्गज निर्देशक हैं।'

इस वेब सीरीज की कहानी मुंबई में मध्यम वर्गीय एक हाउसिंग सोसायटी की है जिसमें अजीब तरह के किरदार रहते हैं। रोमांच से लेकर कॉमेडी और ड्रामा इस सीरीज का हिस्सा हैं जिससे लोगों का मनोरंजन होगा। निर्माताओं का दावा है कि इस सीरीज की कहानी आज के लोगों की जिंदगी से काफी मेल खाती है। कहानी एक हत्या के इर्द-गिर्द घूमेगी जो इस हाउसिंग सोसाइटी में भगदड़ मचाएगी। सीरीज की शूटिंग की शुरुआत जल्द ही होगी और इसे अगले साल अप्रैल में रिलीज किया जाएगा।

पढ़ें: नए साल में इस दिन होगा बॉक्स ऑफिस का पहला महामुकाबला, ‘सूर्यवंशी’ से भिड़ने को तैयार हो रहा ‘राधे’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed