फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Web Series ›   taj divided by blood trailer release naseeruddin shah dharmendra aditi rao hydari web series watch video

Taj Divided By Blood Trailer: 'अब खुलेंगे ताज के राज', अदिति राव और धर्मेंद्र की वेब सीरीज का ट्रेलर रिलीज

Sat, 18 Feb 2023 02:44 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Sat, 18 Feb 2023 02:44 PM IST
सार

ताज डिवाइडेड बाय ब्लड का ट्रेलर जी 5 ने अपने पेज पर साझा करते हुए लिखा- 'ताज एक लेकिन दावेदार कई, कौन होगा बादशाह अकबर के ताज का असली हकदार, हो जाइए इस ताज को देखने के लिए तैयार।

विज्ञापन
taj divided by blood trailer release naseeruddin shah dharmendra aditi rao hydari web series watch video
ताज डिवाइडेड बाय ब्लड - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

ओटीटी प्लेटफॉर्म जी 5 की ओरिजनल वेब सीरीज ताज डिवाइडेड बाय ब्लड का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इसमें नसीरुद्दीन शाह, धर्मेंद्र और अदिति राव हैदरी मुख्य भूमिका में हैं। वहीं आशिम गुलाटी भी इस सीरीज मे नजर आने वाले हैं। इस वेब सीरीज में नसीरुद्दीन शाह अकबर की भूमिका में हैं, अदिति राव हैदरी अनारकली की भूमिका में हैं, वहीं आशिम गुलाटी सलीम के किरदार में नजर आने वाले हैं। ट्रेलर में रोमांस, ड्रामा और एक्शन भी नजर आ रहा है।

विज्ञापन

taj divided by blood trailer release naseeruddin shah dharmendra aditi rao hydari web series watch video
ताज डिवाइडेड बाय ब्लड - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

किसपर आधारित है सीरीज
ताज डिवाइडेड बाय ब्लड का ट्रेलर जी 5 ने अपने पेज पर साझा करते हुए लिखा- 'ताज एक लेकिन दावेदार कई, कौन होगा बादशाह अकबर के ताज का असली हकदार, हो जाइए इस ताज को देखने के लिए तैयार क्योंकि अब खुलेंगे ताज के राज'। बता दें कि यह वेब सीरीज 3 मार्च को जी 5 पर रिलीज होगी। मुगल एंपायर पर आधारित यह वेब सीरीज 10 एपिसोड की होगी। इस वेब सीरीज में भी कुर्सी का किस्सा नजर आने वाला है। 


इसे भी पढ़ें- Taj Divided By Blood Trailer Launch: सलीम और अनारकली की खूनी दास्तां, जी5 ने जारी किया सीरीज का ट्रेलर
विज्ञापन
विज्ञापन

taj divided by blood trailer release naseeruddin shah dharmendra aditi rao hydari web series watch video
ताज - डिवाइडेड बाय ब्लड - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

धर्मेंद्र का जुदा अंदाज
ताज डिवाइडेड बाय ब्लड के ट्रेलर में संध्या मृदुल और तारा शाह भी नजर आने वाले हैं। इस वेब सीरीज के जरिए धर्मेंद्र काफी समय के बाद फिर से पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। ट्रेलर में उनका लुक काफी धांसू नजर आ रहा है। सीरीज में अदिति राव हैदरी और आशिम गुलाटी का रोमांस भी देखने को मिलेगा। इस सीरीज में कई सारे बोल्ड और किसिंग सीन भी नजर आने वाले हैं।

विज्ञापन

taj divided by blood trailer release naseeruddin shah dharmendra aditi rao hydari web series watch video
ताज - डिवाइडेड बाय ब्लड - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सीरीज में क्या है
अनारकली बनी अदिति राव हैदरी का अंदाज भी फैंस को काफी पसंद आ रहा है। कई लोगों ने उनके लुक की सराहना भी की है। बता दें कि इससे पहले अदिति राव हैदरी 'मुगल-ए-आजम' में मधुबाला अनारकली का किरदार निभा चुकी हैं। यह वेब सीरीज  बादशाह अकबर के शासन काल के समय की है जो अपनी भव्य विरासत के लिए एक योग्य उत्तराधिकारी की तलाश में हैं और सिंहासन के लिए उसके बेटों के बीच खूनी युद्ध होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed