Surveen Chawla Injured: ‘राणा नायडू’ सीजन 2 का प्रचार नहीं कर पाएंगी सुरवीन, बुधवार से शुरू हो रहे इंटरव्यू
वेब सीरीज ‘क्रिमिनल जस्टिस 4’ के कारण सुरवीन चावला इन दिनों चर्चा में हैं। जल्द ही उनका अगला शो ‘राना नायडू’ सीजन 2 शुरू होने वाला है। वह इसके प्रचार में नहीं दिखेंगी। जानिए, क्या है कारण?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जियो हॉटस्टार पर प्रसारित हुए वेब सीरीज ‘क्रिमिनल जस्टिस’ के चौथे सीजन के पहले तीन एपिसोड्स में ही इस सीरीज में पहली बार नजर आईं अभिनेत्री सुरवीन चावला ने महफिल लूट ली है। इस सीजन में सबसे ज्यादा तारीफ उन्हीं की हो रही है और इस सीरीज के तुरंत बाद उनका अगला शो ‘राना नायडू’ सीजन 2 शुरू होने वाला है। ‘क्रिमिनल जस्टिस 4’ के प्रचार में दिन रात जुटी रहीं सुरवीन अब ‘राना नायडू’ के प्रचार में नहीं दिखेंगी।
जानकारी के मुताबिक अभिनेत्री सुरवीन चावला को पीठ में गंभीर चोट लग गई है जिसके कारण उन्हें अपने दो प्रोजेक्ट्स ‘क्रिमिनल जस्टिस’ सीजन 4 और ‘राणा नायडू’ सीजन 2 के प्रचार कार्यों से अस्थायी रूप से दूर रहना पड़ेगा। डॉक्टरों ने सुरवीन को कंपलीट बेड रेस्ट की सलाह दी है और इसी के चलते वह अब अगले हफ्ते दस दिन किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम में हिस्सा नहीं ले सकेंगी।
अभिनेत्री के करीबी सूत्रों ने खुलासा किया है कि चोट के कारण उन्हें ब्रेक लेना पड़ा और रिकवरी पर ध्यान केंद्रित करना पड़ा। चोट की जानकारी मिलते ही साथी कलाकारों, सहकर्मियों और उनके करीबी लोगों ने उनका हाल जाना है और उन्हें शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की दी हैं। इस बारे में उनकी टीम की ओर से अभी कोई बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि चोट ज्यादा गंभीर नहीं है।