सुनील शेट्टी लेकर आ रहे ‘भारत के सुपर फाउंडर्स’, जानें कब और कहां देख सकेंगे यह रियलिटी शो
Bharat Ke Super Founders: अभिनेता सुनील शेट्टी बिजनेस पर आधारित एक नया रियलिटी शो लेकर आ रहे हैं। जानिए कबसे शुरू होगा ये शो और कहां इसे देख सकेंगे…
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिल्मों में अपना दमदार अभिनय दिखाने के बाद अब अभिनेता सुनील शेट्टी ओटीटी पर वापसी करने वाले हैं, वो भी एक अलग अंदाज में। सुनील शेट्टी एक नया रियलिटी शो ला रहे हैं, जिसका नाम है ‘भारत के सुपर फाउंडर्स’। सुनील शेट्टी इस शो में बतौर होस्ट नजर आएंगे। शो का ट्रेलर सामने आ गया है। जानिए ये शो कब और कहां देख सकेंगे?
100 करोड़ रुपए का है इन्वेस्टमेंट पूल
‘भारत के सुपर फाउंडर्स’ में उद्योग जगत के दिग्गजों का एक प्रतिष्ठित पैनल भारत के उन नए उद्यमियों का समर्थन करने के लिए एक साथ आया है। ये काफी हद तक ‘शार्क टैंक’ जैसा है। शो की थीम बिजनेस पर आधारित है, जिसमें नए बिजनेसमैन या इंट्राप्रेन्योर अपने आइडियाज और स्टार्टअप्स पैनल में मौजूद दिग्गज उद्यमियों से साझा करेंगे। इसके बाद अगर पैनल संतुष्ट होता है या पैनल का कोई एक सदस्य संतुष्ट होता है, तो उनके स्टार्टअप में इन्वेस्टमेंट करेगा। ट्रेलर में 100 करोड़ रुपये के इन्वेस्टमेंट पूल को प्रमुखता से दिखाया गया है, जो किसी भारतीय इंट्राप्रेन्योरियल रियलिटी सीरीज का अब तक का सबसे बड़ा अमाउंट है। इस निवेश को बिजनेस इंडस्ट्री के दिग्गजों के एक पैनल और रिकर क्लब का समर्थन प्राप्त है। शो का फोकस भारत भर के उन इंट्राप्रेन्योर्स पर है, जिनमें छोटे शहर और उभरते बाजार शामिल हैं। जो वास्तविक जरूरतों और मजबूत इरादों पर आधारित व्यवसाय स्थापित कर रहे हैं।
विज्ञापन विज्ञापन
सफलता निरंतरता से मिलती है
सुनील शेट्टी शो में होस्ट और मेंटर के रूप में नजर आएंगे। इसको लेकर उनका कहना है कि मेरा हमेशा से मानना रहा है कि सफलता निरंतरता से मिलती है, शॉर्टकट से नहीं। 'भारत के सुपर फाउंडर्स' का यही मूलमंत्र है। यह मेहनत करने, असफल होने, सीखने और फिर से उठने के बारे में है। संस्थापकों को ऐसे मंच पर मार्गदर्शन देना जहां असल विचारों को गंभीरता से लिया जाता है और उन्हें असल में पूंजी का समर्थन मिलता है, यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है।
यह खबर भी पढ़ेंः 7वीं कक्षा में महिला रिश्तेदार ने किया यौन शोषण, टीचर से हुआ पहला प्यार; फिल्मी है पीयूष मिश्रा की कहानी
16 जनवरी से शुरू होगा शो
'भारत के सुपर फाउंडर्स' 16 जनवरी से शुरू हो रहा है। शो अमेजन एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम करेगा, जहां इसे बिल्कुल फ्री में देखा जा सकता है। शो का नया एपिसोड हर शुक्रवार-शनिवार दोपहर 12 बजे से स्ट्रीम करेगा।