Bravehearts The Untold Stories Of Heroes: ब्रेवहार्ट्स में सुचित्रा कृष्णमूर्ति के साथ नजर आएंगे शक्ति कपूर, सेना पर आधारित है सीरीज
दिग्गज अभिनेता शक्ति कपूर बहुत जल्द ओटीटी डेब्यू करने वाले हैं। वह अभिनेत्री सुचित्रा कृष्णमूर्ति के साथ वेब सीरीज ब्रेवहार्ट्स द अनटोल्ड स्टोरीज ऑफ हीरोज में नजर आने वाले हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिग्गज अभिनेता शक्ति कपूर और सुचित्रा कृष्णमूर्ति बहुत जल्द ब्रेवहार्ट्स की सीरीज में महत्वपूर्णं भूमिका निभाते देखे जाएंगे। फिल्मों, टीवी और थिएटर में वर्षों के अनुभव के साथ इन एक्टर्स ने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। इस सीरीज में के.के. रैना, वरुण तिवारी, गिरीश सहदेव और नमन जैन समेत अन्य किरदार भी नजर आने वाले हैं। डाइस मीडिया द्वारा निर्मित 'ब्रेवहार्ट्स- द अनटोल्ड स्टोरीज ऑफ हीरोज' भारतीय सशस्त्र बलों के नायकों के परिवार के बारे में पांच शॉर्ट फिल्मों को एक साथ सीरीज के रूप में दिखाया जाएगा।
अभिनेत्री सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने इस फिल्म के पोस्टर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। उन्होंने लिखा- "ब्रिंगिंग यू इंडियाज फर्स्ट आर्मी एंथोलॉजी @अनएकेडमी प्रस्तुत करता है ब्रेवहार्ट्स: द अनटोल्ड स्टोरीज ऑफ हीरोज।" रिपोर्ट के अनुसार इस सीरीज में पांच कहानियों के माध्यम से सेना के पुरुष, महिलाओं और उनके परिवार की साहसी यात्रा के अनूठे पहलू को दिखाती है।
कई असफल प्रयासों के बाद सशस्त्र बलों में शामिल होना हो या नुकसान से निपटना हो। देश सेवा लिए बलिदान देने वाले प्रियजन हों या देश सेवा से वापस आने के 15 साल बाद अपने माता-पिता को जानना हो, ये सब कहानियां इसमें दिखाई जाएंगी। इस साल कान फिल्म फेस्टिवल में शो के फर्स्ट लुक और ट्रेलर का अनावरण किया गया है।
कान फिल्म फेस्टिवल के दौरान दुनियाभर के लोगों को इस फिल्म का ट्रेलर दिखाया गया। इस दौरान ब्रेवहार्ट्स के क्रिएटिव डायरेक्टर संकल्प राज त्रिपाठी ने कहा कि हमारा मकसद ऐसे किरदार तैयार करना था, जिस पर हर कोई भरोसा कर सके, लेकिन इस बार हमने दर्शकों को भी सरप्राइज दिया है। किसी भी शख्स की कहानी के प्रति दर्शकों की भावनाएं तभी उमड़ती हैं, जब हमारे किरदारों के प्रति उनका लगाव बढ़ जाए और वे उन्हें महसूस करने लगे। ऐसे में सही कलाकारों को चुनना काफी अहम हो जाता है।