Chamak: म्यूजिकल थ्रिलर 'चमक' का दमदार ट्रेलर जारी, जानें कब और कहां देख सकेंगे यह वेब सीरीज
चमक के ट्रेलर को सोनी लिव के आधिकारिक एक्स पेज पर साझा किया गया है। चमक की कहानी कनाडा के एक युवा कलाकार काला की यात्रा को दर्शाती है, जिसे किस्मत अपने खोए हुए परिवार को खोजने और अपने पिता की मौत का बदला लेने के लिए पंजाब ले आती है।
विस्तार
म्यूजिकल थ्रिलर वेब सीरीज 'चमक' का ट्रेलर का आ चुका है। सीरीज एक युवा महत्वाकांक्षी रैपर काला की कहानी है, जो एक प्रसिद्ध गायक की परफॉर्मेंस के दौरान की गई हत्या की गुत्थी को सुलझाने के लिए कनाडा से पंजाब लौटता है। इस सीरीज को सात दिसंबर से सोनी लिव पर स्ट्रीम किया जा सकेगा।
इसके ट्रेलर को सोनी लिव के आधिकारिक एक्स पेज पर साझा किया गया है। चमक की कहानी कनाडा के एक युवा कलाकार काला की यात्रा को दर्शाती है, जिसे किस्मत अपने खोए हुए परिवार को खोजने और अपने पिता की मौत का बदला लेने के लिए पंजाब ले आती है। इसके बाद वह संगीत के माध्यम से ही बदला लेता है। काला की यह यात्रा उसे पंजाब म्यूजिक इंडस्ट्री की गहराई में ले जाती है, जहां उसका सामना राजनीति, व्यापारिक झगड़ों और पारिवारिक रहस्यों की दुनिया से होता है।
Airi Announcement: ‘प्रेम गीत 3’ के बाद परदेसी सुपरस्टार का बड़ा धमाका, हिंदी-नेपाली में एक साथ बनेगी नई फिल्म
ट्रेलर एक्शन, ड्रामा और संगीत से भरपूर है और यह दर्शकों को एक रोमांचक सफर का वादा करता है। सीरीज में गिप्पी ग्रेवाल, मीका सिंह, कंवर ग्रेवाल, अफसाना खान और एमसी स्क्वायर सहित पंजाबी संगीत के कुछ सबसे बड़े नाम मेहमान भूमिकाओं में नजर आएंगे। इसमें 28 गाने रखे गए हैं। ट्रेलर के बारे में बात करते हुए निर्देशक रोहित जुगराज ने कहा, "आज चमक की पूरी टीम के लिए गर्व का क्षण है। तीन साल की कड़ी मेहनत हमारे प्यार की मेहनत, चमक की रिलीज के रूप में सामने आई। कहानी काला नाम के एक लड़के की है जो बड़ा तो कनाडा में होता है लेकिन कुछ परिस्थितियों के कारण पंजाब पहुंच जाता है। उसकी यात्रा के माध्यम से हम पंजाबी संगीत इंडस्ट्री की गहराई में उतरते हैं। यह शो उतार-चढ़ाव, प्यार और नफरत और चमक के पीछे के अंधेरे की खोज करता हैं।"