फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Web Series ›   Percy Hynes White wednesday actor Percy Hynes White accused of harassing users wants him fired to netflix show

Percy Hynes White: नेटफ्लिक्स सीरीज 'वेडनसडे' के इस एक्टर पर लगा यौन शोषण का आरोप, शो से हटाने की उठी मांग

Sat, 21 Jan 2023 01:06 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 21 Jan 2023 01:06 PM IST
सार

'वेडनसडे' सीरीज में जेवियर का किरदार निभाने वाले अभिनेता पर्सी हायन्स व्हाइट को लेकर सोशल मीडिया पर यूजर आक्रोशित हो गए हैं। यूजर्स पर्सी को शो से हटाने की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
Percy Hynes White wednesday actor Percy Hynes White accused of harassing users wants him fired to netflix show
पर्सी हायन्स व्हाइट - फोटो : Social media

विस्तार

नेटफ्लिक्स की फेमस वेब सीरीज 'वेडनसडे' को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। इस सीरीज के हर एक किरदार को फैंस का पूरा सपोर्ट मिला है। अपनी दमदार कहानी को लेकर यह सीरीज लगातार चर्चा में बनी हुई है। 'वेडनसडे' को नेटफ्लिक्स की अब तक की सबसे सफल सीरीज कहां गया है। 'वेडनसडे' ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। एक बार फिर इस सीरीज के किरदार चर्चा में आ गए हैं। दरअसल, सोशल मीडिया यूजर्स अब वेडनसडे के एक अभिनेता को इस सीरीज से हटाने की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन


Surjit Singh Rathore: करणी सेना के नेता सुरजीत सिंह राठौर गिरफ्तार, मॉडल से छेड़छाड़ करने का लगा है गंभीर आरोप

विज्ञापन

Percy Hynes White wednesday actor Percy Hynes White accused of harassing users wants him fired to netflix show
वेडनसडे - फोटो : सोशल मीडिया

'वेडनसडे' सीरीज में जेवियर का किरदार निभाने वाले अभिनेता पर्सी हायन्स व्हाइट को लेकर सोशल मीडिया पर यूजर आक्रोशित हो गए हैं। यूजर्स पर्सी हायन्स व्हाइट को शो से हटाने की मांग कर रहे हैं। दरअसल, 21 साल के पर्सी हायन्स व्हाइट पर उनके हाईस्कूल की महिलाओं ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। उन महिलाओं ने सोशल मीडिया पर अपनी आपबीती सुनाई है।

Vivek Agnihotri: विवेक अग्निहोत्री ने अनुराग कश्यप के पीएम मोदी वाले बयान पर कसा तंज, पूछा- ऑडियंस अब भीड़ है?

Percy Hynes White wednesday actor Percy Hynes White accused of harassing users wants him fired to netflix show
वेडनसडे - फोटो : सोशल मीडिया

महिलाओं ने पर्सी के साथ-साथ उनके दोस्तों पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। महिलाओं का आरोप है कि पर्सी हायन्स व्हाइट और उनके दोस्त खासकर उन महिलाओं को मिलने के बुलाते थे, जो उन्हें हॉट लगती थीं ताकि वह उन्हें नशा देकर उनके साथ यौन शोषण कर सकें। इतना ही नहीं और यौन शोषण के अलावा अभिनेता पर महिलाओं के साथ गाली गलौज करने का और अपनी बोल्ड तस्वीरें उन्हें ऑनलाइन भेजने का भी आरोप लगा है।

Bollywood: बॉलीवुड की ये अभिनेत्रियां दिखती हैं एक-दूसरे की हमशक्ल, आप भी देख कर रह जाएंगे दंग


 
विज्ञापन

Percy Hynes White wednesday actor Percy Hynes White accused of harassing users wants him fired to netflix show
पर्सी हायन्स व्हाइट - फोटो : Social media

इन आरोपों के बाद से सोशल मीडिया यूजर्स अब पर्सी पर भड़क गए हैं। लगातार पर्सी के खिलाफ ट्विटर पर ट्वीट किए जा रहे हैं। उन महिलाओं के साथ-साथ यूजर्स का भी कहना है कि हिट वेब सीरीज 'वेडनसडे' से पर्सी हायन्स व्हाइट को हटाया जाए। इस सीरीज में भले ही पर्सी की दमदार अदाकारी को फैंस ने खूब पसंद किया हो, लेकिन अब उनकी इन हरकतों के बारे में जानकारी होने के बाद यूजर्स उन्हें फटकार लगा रहे हैं।

Kim Sharma: फिल्मों से ज्यादा अफेयर्स के चलते चर्चा में रहीं किम शर्मा, कई बड़े स्टार्स को कर चुकी हैं डेट

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed